परिक्रमा मार्ग की बदहाली पर मंत्री कपिल देव नाराज, सोमवार को डीएम तलब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी पर दोषारोपण करना नहीं, बल्कि जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने श्रीराम कॉलेज के सामने रेलवे फाटक से एटूजेड रोड तक बदहाल हो चुकी परिक्रमा मार्ग लंबे समय से चली आ रही सड़क की बदहाल स्थिति, जलभराव एवं यातायात अवरोध की समस्या को गंभीरता से संज्ञान में लिया है। यह मार्ग प्रतिदिन विद्यार्थियों, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों तथा आसपास की कॉलोनियों के निवासियों द्वारा व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।
स्थिति की गंभीरता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आगामी सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, मुज़फ्फरनगर में नगर विकास प्राधिकरण, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका परिषद एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनता से प्राप्त निरंतर शिकायतों से मिले फीडबैक के आधार पर लखनऊ से ही जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर उमेश मिश्रा को पत्र प्रेषित कर संबंधित सभी विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए समस्या के त्वरित एवं स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण वर्षा एवं आसपास की कॉलोनियों से निकलने वाला जल सड़क पर एकत्र हो जाता है, जिससे मार्ग पर लंबे समय तक जलभराव बना रहता है। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। विशेष रूप से विद्यार्थियों, महिलाओं एवं बुजुर्ग नागरिकों को आवागमन में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मंत्री ने यह भी अवगत कराया कि इस समस्या के समाधान हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा सड़क निर्माण एवं जलनिकासी से संबंधित कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। तकनीकी स्तर पर जल निगम से संबंधित डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) प्राप्त होने के उपरांत कार्य को शीघ्र प्रारंभ किया जा सकता है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तकनीकी औपचारिकताओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करेंगे, ताकि कार्य धरातल पर शीघ्र दिखाई दे।
रेलवे फाटक के कारण उत्पन्न यातायात जाम एवं जलभराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से भी संवाद स्थापित किया है। उन्होंने अंडरपास निर्माण अथवा किसी अन्य व्यवहारिक एवं दीर्घकालीन समाधान पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए आगे की प्रक्रिया प्रारंभ करने का अनुरोध किया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह समस्या केवल एक मार्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के समग्र यातायात प्रबंधन और नागरिक सुविधा से जुड़ा विषय है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी पर दोषारोपण करना नहीं, बल्कि जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी संबंधित विभाग आपसी सहयोग एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए श्रीराम कॉलेज रोड एवं रेलवे फाटक से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र, स्थायी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करेंगे, जिससे आमजन को वर्षों से चली आ रही असुविधा से राहत मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

Also Read This

देवबंद बारात फायरिंग वीडियो: खेड़ा मुगल में डीजे ट्रॉली पर युवकों द्वारा फायरिंग का दावा; सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल, पुलिस ने पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए

देवबंद। देवबंद बारात फायरिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो को गांव खेड़ा मुगल में शनिवार को आई एक बारात का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक डीजे ट्रॉली पर चढ़े दिखाई दे रहे हैं और फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहीद सैनिक की बेटी से 3.62 लाख रुपये की साइबर ठगीजानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा मुगल निवासी नीटू की बहन की बारात छुटमलपुर से आई थी। बारात में डीजे की धुन पर नाचते हुए कुछ युवक ट्रॉली पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवकों ने

Read More »

मुजफ्फरनगर में छबील-शीतल पेय वितरण: श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार का आयोजन; गीता पाठ के बाद शुभारंभ, करीब एक हजार राहगीरों ने पेय ग्रहण किया

मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से दक्षिणी सिविल लाइंस स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स में छबील और शीतल पेय वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन एडवोकेट अमर कांत गुप्ता की माता की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग के अनुसार, फायर ब्रिगेड वाली गली स्थित 202 ए, दक्षिणी सिविल लाइंस के कृष्णा कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुरुआत में उपस्थित लोगों ने “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” महामंत्र का जाप किया और अष्टादश श्लोकी गीता पाठ किया। इसे भी पढ़ें:  शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व स्कूटी बरामदइसके बाद वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता और श्याम लाल बंसल ने संयुक्त

Read More »

सपा में टूट पर राजभर के दावे को केशव ने नकारा: बोले- भाजपा को सपा के नेताओं की जरूरत नहीं

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा में टूट को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों में कोई दम नहीं है और भाजपा को समाजवादी पार्टी के किसी सांसद या विधायक को शामिल करने की आवश्यकता नहीं है। शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य से ओम प्रकाश राजभर के उस दावे पर सवाल पूछा गया, जिसमें उन्होंने सपा के कई सांसदों और विधायकों के संपर्क में होने की बात कही थी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने वाले योग्य कार्यकर्ता हैं और

Read More »

बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

खतौली, जीटी रोड स्थित गोगा जाहरवीर के निकट शनिवार को बाइक और स्कूटी सवारों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक अन्य युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहीद सैनिक की बेटी से 3.62 लाख रुपये की साइबर ठगीपुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कृष्णा पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम ढाढ़ेड़ा, थाना शिखेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल निशु पुत्र मुनेश निवासी धन्धेड़ा को उपचार के लिए

Read More »

पीएनजी गैस सप्लाई का शुभारंभ, विधायक मदन भैया ने कराया लोकार्पण

खतौली, नगर के दयालपुरम कॉलोनी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा बिछाई गई पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन का शनिवार को विधायक मदन भैया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं आधारशिला कार्यक्रमों में भी भाग लिया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मदन भैया ने कहा कि खतौली विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसे भी पढ़ें:  मेरठ पुलिस ने उतारी मुजफ्फरनगर के प्रधान की ‘काली फिल्म’उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मोहल्ले तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही जनता की समस्याओं के समाधान

Read More »

देवबंद के तल्हेड़ी में युवक का शव: परिजनों ने बिना शिनाख्त मोर्चरी भेजने का आरोप; चौकी पर हंगामा, हाईवे जाम की कोशिश, सीओ बोले जांच जारी

देवबंद। तल्हेड़ी में युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने तल्हेड़ी पुलिस चौकी पर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि 22 वर्षीय गुरमीत के शव को  शिनाख्त कराए बिना मोर्चरी भेज दिया गया। ग्रामीणों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया, हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। बेगमपुर निवासी गुरमीत एक हलवाई के यहां मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे तल्हेड़ी बुजुर्ग-पनियाली मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसे भी पढ़ें:  राम नवमी पर रामलीला पटेलनगर से निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और भक्ति का

Read More »