किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहा जिला सहकारी बैंक-डॉ. सोमेन्द्र तोमर

जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर ने रचा लाभ का नया कीर्तिमान, 91वीं आम सभा सम्पन्न, विकास और पारदर्शिता पर जोर

मुजफ्फरनगर। सहकारिता को मजबूत करने और किसानों व सदस्यों के हित में बैंक की प्रगति को साझा करने के उद्देश्य से जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, मुजफ्फरनगर की 91वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक शनिवार को भव्य रूप से आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा बैंक डेलीगेट्स की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 91वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को पंजाबी बारातघर, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बैंक के सभापति ठा. रामनाथ सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व विधायक उमेश मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर डॉ. सुधीर सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष शामली तेजेन्द्र निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सपना कश्यप, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, यशपाल पवार सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि, बैंक डेलीगेट्स एवं विभिन्न सहकारी समितियों के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  लखटकिया बदमाश गलकटा ढहाने पर मुजफ्फरनगर पुलिस सम्मानित

कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात बैंक सभापति ठा. रामनाथ सिंह ने प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ मिलकर सभी अतिथियों का बुके, पटका, शाल, मोमेंटो एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। बैठक में बैंक के सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि बैंक ने वर्ष 2024-25 में 2022.08 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो गत वर्ष की तुलना में 680 लाख रुपये अधिक है। बैंक की जमा राशि 2240.08 करोड़ रुपये से बढ़कर 2318.33 करोड़ रुपये हो गई है। बैठक में सदस्य समितियों को 11 प्रतिशत लाभांश देने का निर्णय लिया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
सभा के दौरान बैंक प्रतिनिधियों ने नई समितियों का शीघ्र संचालन, ऋण के लिए भूमि बंधक, खाद वितरण की व्यवस्था, ब्याज अनुदान तथा लालूखेड़ी समिति की जर्जर भवन समस्या जैसे मुद्दे उठाए। इस पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक एवं जनपदीय आयुक्त सहकारिता ने शासन के नियमों व निर्देशों की जानकारी देते हुए किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए शाखा झिंझाना एवं शाखा नई मंडी, मुजफ्फरनगर के शाखा प्रबंधकों तथा सोहंजनी जाटान चूना, चरथावल एवं झिंझाना समितियों के सचिवों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में क्रांतिसेना का प्रदर्शन

मुख्य अतिथि डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2014 से पूर्व सहकारिता पर कुछ गिने-चुने परिवारों का वर्चस्व था, लेकिन अब केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता नए स्वरूप में आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि बैंक सभापति ठा. रामनाथ सिंह के नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक निरंतर प्रगति करेगा। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि व्यक्ति और पद अस्थायी होते हैं, लेकिन जिला सहकारी बैंक लगभग एक शताब्दी से जनसेवा करता आ रहा है, इसलिए सभी को बैंक हित को सर्वाेपरि रखकर कार्य करना चाहिए। डॉ. सुधीर सैनी ने सहकारिता को जनपद के विकास का “पावर हाउस” बताया, वहीं तेजेन्द्र निर्वाल ने इसे स्थानीय विकास की “रीढ़” बताते हुए सभी सहकारिता कर्मियों से सहयोग का आह्वान किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जिला सहकारी बैंक का कार्य सराहनीय है, परंतु कुछ समितियों के कामकाज में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में सहकारी संस्थाओं में घोटालों पर अंकुश लगा है और पारदर्शिता बढ़ी है। उन्होंने बड़े उद्योगों के साथ-साथ छोटे किसानों की ऋण आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता देने पर बल दिया। बैठक में उपसभापति मुकेश कुमार जैन, संचालक दिनेश कुमार, सोमबीर सिंह, इन्द्रपाल सिंह, आशीष त्यानी, नाबार्ड के जिला प्रबंधक निलय वत्स तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अरिमर्दन सिंह गौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन पूर्व संचालक इन्द्रपाल सिंह द्वारा किया गया। इस प्रकार 91वीं वार्षिक आम सभा सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें सहकारिता के सशक्तिकरण और किसानों के हित में आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रतनपुरी थाना घेर किसानों ने बजाया आंदोलन का रणसिंघा

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पालिका प्रशासन से नहीं बनी बात, मंगलवार को हड़तालजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस टीम

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »