लापरवाही पर गिरी गाज, छपार चौकी इंचार्ज अक्षय खारी लाइन हाजिर

दो दिन पूर्व एसएसपी संजय वर्मा ने थाना छपार का वार्षिक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने थाने में लंबित पड़े पुराने मामलों और उनकी विवेचनाओं की गहन समीक्षा की।

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस महकमे में अनुशासन और कार्यकुशलता को लेकर एक बार फिर सख्त संदेश दिया गया है। लंबित मुकदमों की विवेचना समय से नहीं किए जाने के मामलों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। पुरानी विवेचना के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर थाना छपार की कस्बा छपार चौकी के इंचार्ज अक्षय खारी को एसएसपी संजय वर्मा ने सख्त नाराजगी के साथ तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
थाना छपार अंतर्गत कस्बा छपार चौकी इंचार्ज अक्षय खारी को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी संजय वर्मा द्वारा की गई है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व एसएसपी संजय वर्मा ने थाना छपार का वार्षिक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने थाने में लंबित पड़े पुराने मामलों और उनकी विवेचनाओं की गहन समीक्षा की। जांच में यह तथ्य सामने आया कि कई पुरानी विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण नहीं किया गया, जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों पर एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कस्बा छपार चौकी इंचार्ज अक्षय खारी की कार्यप्रणाली पर गंभीर नाराजगी जताई थी। इसके बाद उन्होंने मामले की विस्तृत जांच के लिए क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविकांत से रिपोर्ट तलब की थी।
सूत्रों के अनुसार, सीओ सदर द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में भी चौकी इंचार्ज अक्षय खारी को विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही का दोषी पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी संजय वर्मा ने तत्काल प्रभाव से अक्षय खारी को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया। फिलहाल कस्बा छपार चौकी पर नए चौकी इंचार्ज की तैनाती नहीं की गई है। इस कार्रवाई की पुष्टि छपार थानाध्यक्ष द्वारा भी की गई है। पुलिस विभाग में इस कार्रवाई को लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और जवाबदेही तय करने की दिशा में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दिया वीआईपी ट्रीटमेंट!

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  रतनपुरी बस स्टैंड ट्रक हादसा, ओवरलोड बना कारणस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बनी सहमति-समिति न ट्रस्ट समाज निकालेगा विश्वकर्मा शोभायात्रावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  रतनपुरी बस स्टैंड ट्रक हादसा, ओवरलोड बना कारणभाकियू नेता

Read More »