त्रिस्तरीय पंचायत चुनावः मुजफ्फरनगर में 156412 मतदाताओं के नाम काटे

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 88266 मतदाताओं के नाम बढ़े, 23 दिसम्बर को ब्लॉक पर चस्पा होगी ड्राफ्ट रोल

मुजफ्फरनगर। यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान पूर्ण हो चुका है। अब राज्य निर्वाचन आयोग की देखरेख में ड्राफ्ट रोल तैयार करने में निर्वाचन कार्यालय जुट गया है। 23 फरवरी को इसका प्रकाशन होने के बाद आपत्ति एवं दावे की सुनवाई होगी और इनके निस्तारण के उपरांत 6 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करने की तैयारी है। जनपद में चले मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत 5.58 प्रतिशत यानि 88266 मतदाताओं के नाम शामिल किये गये हैं। वर्तमान में जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 16.67 लाख मतदाता पंजीकृत किये गये हैं।
जनपद मुजफ्फरनगर की बात करें तो यहां पर पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच चले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में मतदाता पुनरीक्षण के बाद आंकड़े जारी किए गये हैं। इनमें अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्र से 244636 वोटरों के नाम जोड़े गये और 156412 मतदाताओं के नाम काटे गये हैं। सूचियों से कटे मतदाताओं के नामों में अधिकांश मृत, विस्थापित और डुप्लीकेट वोटर बताये गये हैं।
एडीईओ पंचायत सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान संपन्न होने के बाद मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 23 दिसंबर को होगा, इसके पश्चात मतदाता अपना नाम देख सकते हैं। आपत्ति और दावों पर सुनवाई के पश्चात 6 फरवरी को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने बताया कि साल 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मुजफ्फरनगर जनपद में 17 लाख 02 हजार 230 वोटर पंजीकृत थे। इनमें से नगरपालिका खतौली और नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर का सीमा विस्तार हो जाने के बाद जिला पंचायत के दो वार्ड सहित 11 गांव शहरीकरण व्यवस्था में शहर में आ गये थे। इस कारण 01 लाख 23 हजार 188 ग्रामीण मतदाताओं के शहरी हो जाने के कारण वो मतदाता सूची से हटाये गये थे।
पुनरीक्षण अभियान के शुरू होने से पूर्व 2025 में पंचायत चुनाव के लिए जनपद में 15 लाख 79 हजार 42 मतदाता पंजीकृत थे। पुनरीक्षण अभियान में अपमार्जन और परिवर्धन प्रक्रिया सम्पन्न होने पर शु( रूप से 88 हजार 224 मतदाताओं के नाम जोड़े गये हैं। इस प्रकार अभी तक जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कुल 16 लाख 67 हजार 266 मतदाता पंजीकृत किये गये हैं। इन मतदाताओं के नामों की सूची ब्लॉकवार आलेख्य प्रकाशन के लिए छपाई के लिए भेजी गई है, जो 23 दिसम्बर को सभी ब्लॉक मुख्यालय, निर्वाचन कार्यालय, डीएम कार्यालय सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा की जायेगी। आपत्ति और दावे की सुनवाई के दौरान मतदाता सूची में कुछ नाम कटने और बढ़ने की प्रबल संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रदर्शन

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  बाइक फिसलकर गिरी, हादसे में बिहार निवासी

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रदर्शनफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर–गन्दगी हटी, निखरा शहरः ईदगाह तिराहा पर पार्क का लोकार्पणइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  टीबी मुक्त भारत अभियान: दौराला ब्लॉक में स्वास्थ्य शिविर, 38 संभावित मरीज चिन्हितलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »