मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में इनामी शातिर बदमाश गोली लगने से हुआ घायल

घायल बदमाश गुलफाम उर्फ काला को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, गोकशी और गैंगस्टर एक्ट के मामलों में वांछित था बदमाश काला

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 20 हजार रुपए का इनामी बदमाश गुलफाम उर्फ काला घायल हो गया। उसे पैर में गोली लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और एसपी देहात आदित्य बंसल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश गुलफाम उर्फ काला शामली जिले के गढ़ी पुख्ता का निवासी है। उस पर गोकशी, हत्या और गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह बुढ़ाना कोतवाली और रतनपुरी थाने से गोकशी गैंगस्टर एक्ट के मामलों में वांछित चल रहा था। उसकी ससुराल नगला रतनपुरी में है। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद रतनपुरी पुलिस बुढ़ाना-खतौली-गोयला मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। गोयला की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखा। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगा। पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया। बदमाश के पास से एक प्लेटीना मोटरसाइकिल, एक तमंचा, एक खोका और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इस कार्रवाई में रतनपुरी थाना प्रभारी राकेश शर्मा, सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार और उनकी टीम शामिल थी। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि रतनपुरी थाना क्षेत्र में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस अपराधियों पर लगातार नकेल कस रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर होली दहन हादसा, बिजली खंभे में लगी आग

Also Read This

काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव, 6 साल का मासूम था लापता

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव की घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने वाला 6 वर्षीय मासूम, जो 6 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे से लापता था, उसका शव शनिवार सुबह पास के एक खुदे हुए नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद हरेंद्र मलिक कपसाड़ गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे के लापता होने के बाद देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका

Read More »

पमनावली बिजली लाइन हादसा से मचा हड़कंप, टीनशेड में लगी आग

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र में पमनावली बिजली लाइन हादसा उस समय हो गया जब पमनावली बिजलीघर के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर मकानों पर गिर गया। तार गिरते ही करंट फैल गया और आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति या पशु को नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना व्यापारी बिजेन्दर सैनी, नरेश सैनी, कृष्णपाल सैनी और विनोद सैनी के मकानों के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार बिजेन्दर सैनी के मकान के टीनशेड पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटकर गिर गई। तार से करंट उतरने के कारण टीनशेड में बंधे पशु घबराकर रंभाने

Read More »

कक्षा 9 गणित नया सिलेबस 2026-27 से लागू, कई अध्याय हटे

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा 9 गणित नया सिलेबस का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। यह संशोधित पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 से लागू किया जाएगा। नए पाठ्यक्रम में गणित को अधिक व्यावहारिक, तर्क आधारित और वास्तविक जीवन से जुड़ा बनाने पर जोर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब अरिथमेटिक प्रोग्रेशन (एपी) और ज्योमेट्रिक प्रोग्रेशन (जीपी) जैसे उन्नत विषयों को भी कक्षा 9 में शामिल किया गया है। कक्षा 9 गणित नया सिलेबस में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पहले जो विषय कक्षा 10 और 11 में पढ़ाए जाते थे, उन्हें अब कक्षा 9 में शामिल किया गया है। नए पाठ्यक्रम में जोड़े गए प्रमुख विषय: अरिथमेटिक प्रोग्रेशन, ज्योमेट्रिक

Read More »

नमाज में व्यस्त थे परिजन, घर में घुसकर बेटी को उठा ले गया चीता

पिता ने पुलिस से शिकायत कर की युवती की बरामदगी की मांग, कार में बैठाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में परिजन नमाज में व्यस्त थे, नमाज के दौरान घर में चीता घुसा और परिवार की युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गया। मस्जिद से लौटे पिता तो युवती के अपहरण का पता चला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ककरौली थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में

Read More »