एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

प्रमुख समाजसेवी सतीश चंद गोयल ने आयरन इंडस्ट्री से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से अवगत कराया

मुजफ्फरनगर। विद्यालयी शिक्षा को पुस्तकों की सीमाओं से निकालकर व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से एम.जी. पब्लिक स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भ्रमण के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आयरन उत्पादन के औद्योगिक वातावरण, आधुनिक मशीनरी और उत्पादन प्रक्रिया को नजदीक से समझने का अवसर मिला, जिससे उनके तकनीकी और वैज्ञानिक ज्ञान में वृद्धि हुई।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि एम.जी. पब्लिक स्कूल के बीआईएस स्टैंडर्ड क्लब एवं इंजीनियरिंग ग्राफिक्स कक्षा-12 के छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को एक शैक्षिक औद्योगिक भ्रमण पर भेजा गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने प्रातः विद्यालय प्रांगण से छात्र-छात्राओं के दल को इस औद्योगिक भ्रमण के लिए रवाना किया। विद्यार्थियों ने मुजफ्फरनगर स्थित टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग लिमिटेड औद्योगिक इकाई का दौरा कर आयरन एवं कास्टिंग इंडस्ट्री में उपयोग होने वाली आधुनिक मशीन टेक्नोलॉजी का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें:  जैन समाज ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन पर्व और श्री श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव

उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग लिमिटेड के सीईओ, प्रमुख उद्यमी एवं समाजसेवी श्री सतीश चंद गोयल ने आयरन इंडस्ट्री से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से अवगत कराया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और जिज्ञासा का संचार हुआ। इस औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को फैक्ट्री के दैनिक कार्यप्रणाली, फर्नेस प्रक्रिया, कच्चे माल से तैयार उत्पाद तक की यात्रा तथा इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले कंपोनेंट्स के निर्माण की विस्तृत जानकारी दी गई। भ्रमण के माध्यम से छात्रों की लैब टेस्टिंग और सैद्धांतिक ज्ञान की प्रयोगात्मक समझ और अधिक मजबूत हुई।

इसे भी पढ़ें:  डीएवी इंटर कॉलेज में एनसीईआरटी पुस्तकों की बिक्री को लेकर हंगामा

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=pfbid02oCAwYECMKj46dNVpN8E1xRboPiHEiekZkKKzfzNg9X9WfrdyHEPw3yNBPXtv1YUml&id=100063654049794

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और यादगार रहा। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आयरन उत्पादन, औद्योगिक वातावरण और आधुनिक तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव कराना था। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन, इलेक्ट्रोमैग्नेट, इंडक्शन फर्नेस तथा उनकी कार्यप्रणाली को गहराई से समझा। इस शैक्षिक यात्रा में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक श्री लोकेश शर्मा एवं श्री प्रवीण चंद पटेल भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को वास्तविक दुनिया से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किडजानिया में किया शैक्षणिक भ्रमण

Also Read This

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में मुकदमे की रंजिश में हिंसा, दो पक्षों में जमकर संघर्षजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस में

Read More »

खतौली में जल संकटः गैस पाइपलाइन कार्य से पानी की लाइन क्षतिग्रस्त

मरम्मत में देरी से बढ़ी लोगों की नाराजगी, गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर निवासी खतौली। खतौली नगर क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान जल आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से पिछले एक सप्ताह से कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण गर्मी के बीच उत्पन्न इस संकट ने स्थानीय निवासियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। पानी की कमी के कारण लोगों को पीने के पानी से लेकर दैनिक उपयोग तक के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और श्रम दोनों

Read More »

भाई ने भाई को गोली मारी, फिर गुस्से में पिता और छोटे बेटे ने ले ली उसकी जान

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में जमीन बंटवारे का विवाद सोमवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव में दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा कुछ ही देर में दोहरी मौत तक पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक, पहले एक भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी। इसके बाद गुस्से में पिता और सबसे छोटे भाई ने कथित हमलावर की लाठियों से पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से घर में कोहराम है। पुलिस ने पिता और छोटे बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसे

Read More »

Muzaffarnagar News : सुबह-सुबह GST की बड़ी दबिश, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा की मिल जांच के घेरे में

Muzaffarnagar News (मुजफ्फरनगर)। शहर में मंगलवार सुबह उस समय हलचल बढ़ गई, जब स्टेट जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (SIB) ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित अमन रोलिंग मिल में छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टीम सुबह-सवेरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मिल परिसर में जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान मिल के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर निगरानी बढ़ा दी गई। अंदर काम कर रहे कर्मचारियों की आवाजाही भी सीमित कर दी गई। मौके पर स्थानीय पुलिस की तैनाती के बाद परिसर के बाहर भी हलचल का माहौल बना रहा। इसे भी पढ़ें:  अश्लील वीडियो अपलोड करने

Read More »