South Africa Shooting: जोहानिसबर्ग के पास भीषण गोलीबारी, 9 लोगों की मौत की आशंका

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में रविवार को दिल दहला देने वाली सामूहिक गोलीबारी की घटना सामने आई है। जोहानिसबर्ग के पश्चिमी इलाके में स्थित बेकर्सडाल टाउनशिप में हुई इस फायरिंग में कम से कम 9 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हथियारबंद हमलावरों ने एक अवैध शराबखाने (इल्लीगल टैवर्न) को निशाना बनाते हुए अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इसे भी पढ़ें:  देशभर में घटेगा टोल टैक्स, अगले हफ्ते से नए रेट लागू करने की तैयारीय इन गाड़ियों को राहत के आसार

बिना चेतावनी बरसाईं गोलियां, मची भगदड़

सरकारी प्रसारक SABC News के अनुसार, बंदूकधारी बिना किसी चेतावनी के शराबखाने में घुसे और मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। शुरुआती जानकारी में मृतकों की संख्या 10 बताई जा रही थी, हालांकि बाद में इसे संशोधित कर 9 किया गया है। घायलों में से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस का बयान: दो वाहनों में आए थे हमलावर

पुलिस ने जानकारी दी कि हमलावर दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे। फायरिंग के बाद उन्होंने मौके से भागते समय भी गोलियां चलाईं। प्रांतीय पुलिस आयुक्त मेजर जनरल फ्रेड केकाना ने बताया कि मृतकों में एक व्यक्ति ऐसा भी था, जो बार के बाहर खड़ा था और वह वाहन चालक था।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर ‘एसिड अटैक’ का मामला निकला फर्जी, पिता ने रची थी साजिश

घायलों को अस्पताल भेजा गया, आंकड़ा बढ़ने की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। फिलहाल हमले के पीछे के मकसद और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  T20 वर्ल्ड कप विवाद: बांग्लादेश बाहर, स्कॉटलैंड की एंट्री—पाकिस्तान ने फिर खोला मोर्चा

दिसंबर में दूसरी बड़ी गोलीबारी से हिला देश

यह घटना दिसंबर महीने में दक्षिण अफ्रीका की दूसरी बड़ी गोलीबारी मानी जा रही है। इससे पहले महीने की शुरुआत में प्रिटोरिया के पास एक हॉस्टल में हुए हमले में तीन साल के बच्चे सहित 12 लोगों की जान चली गई थी। लगातार हो रही हिंसक घटनाओं ने देश की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read This

खगोली : तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने सुभाष चन्द, महासचिव बने सत्यप्रकाश सैनी

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द और महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी 100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। मतगणना दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे पूर्ण हुई । एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द को 54 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सरदार जितेंद्र सिंह को 48 मत मिले

Read More »
22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे केदारनाथ धाम का दृश्य

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज धाम पहुंच रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पल का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पांडवों की कथा, त्रिकोणीय शिवलिंग और हिमालय की अद्भुत भव्यता से जुड़ा एक ऐसा धाम है, जिसकी हर बात श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है? केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ पहुंच जाएगी। इस दिन का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। जैसे-जैसे कपाट खुलने की घड़ी करीब आती है,

Read More »
चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  T20 वर्ल्ड कप विवाद: बांग्लादेश बाहर, स्कॉटलैंड की एंट्री—पाकिस्तान ने फिर खोला मोर्चाजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस

Read More »