जंगली जानवरों से खतरा: उत्तराखंड में अलर्ट सिस्टम और सोलर फेंसिंग की तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ता मानव–वन्य जीव संघर्ष सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी जंगली जानवरों की आवाजाही से जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग और लोगों को समय रहते सचेत करने के लिए सेंसर आधारित अलर्ट सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए जल्द ही विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  ग्लेशियरों के टूटने से बाढ़ का खतरा, भू.वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में हाथी, नीलगाय, गुलदार, भालू और बंदरों के हमलों से न केवल लोग घायल हो रहे हैं, बल्कि जान का जोखिम भी बढ़ा है। साथ ही किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है।

सरकार ने निर्णय लिया है कि मानव–वन्य जीव संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से सोलर फेंसिंग की जाएगी, ताकि खेतों की सुरक्षा हो सके और किसानों को राहत मिले। इसके साथ ही सेंसर अलर्ट सिस्टम के जरिए लोगों को वन्य जीवों की मौजूदगी की समय रहते जानकारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  हरिद्वार-ऋषिकेश रेल रूट पर लैंडस्लाइड, लोहे का ढांचा क्षतिग्रस्त

इसके अलावा, बंदर, लंगूर, सूअर और भालू जैसे वन्य जीवों की संख्या नियंत्रण के लिए हर जिले में आधुनिक नसबंदी केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वन्य जीवों के रेस्क्यू और पुनर्वास के लिए भी वन विभाग के नियंत्रण में विशेष केंद्र खोले जाने की योजना है।

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »