गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। एनएच-9 की सर्विस लेन पर आमने-सामने हुई दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक को मामूली चोटें आई हैं। यह दुर्घटना रविवार रात करीब 12 बजे वेव सिटी थाना क्षेत्र में तनुश्री फार्म के पास, महागुन सोसायटी से कुछ दूरी पर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर जा गिरे। जानकारी के अनुसार डासना निवासी राशुद्दीन अपनी स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहे थे। उनके साथ खोड़ा निवासी महिला बेबी भी सवार थीं। तभी सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही अवेंजर बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। अवेंजर बाइक पर अमन, विपिन और प्रेम सवार थे। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सभी घायलों को मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राशुद्दीन और अमन को मृत घोषित कर दिया। महिला बेबी और विपिन गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं प्रेम को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि अवेंजर बाइक सवार अमन और विपिन गोल्फ लिंक स्थित एक क्लब में काम करते थे और मूल रूप से नेपाल के निवासी हैं। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिचित अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार
शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी





