नए साल पर मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ करनी थी मस्ती, भांजी ने मामा के घर करा दी चोरी

भांजी और उसका चोर प्रेमी गिरफ्तार, नई मंडी पुलिस ने बरामद किए सोने के जेवरात, आईफोन और अन्य कीमती सामान

मुजफ्फरनगर। नए साल का जश्न मनाने और मौज-मस्ती के लिए पैसों की जरूरत ने एक युवती को इस कदर अंधा कर दिया कि उसने अपने ही मामा के घर चोरी की साजिश रच डाली। पुलिस जांच में सामने आया कि इस सनसनीखेज वारदात के पीछे परिवार का ही एक चेहरा था, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर की रेकी से लेकर चोरी तक की पूरी योजना बनाई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान गांधी कॉलोनी स्थित कपड़ा व्यापारी के घर हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का सफल खुलासा किया। उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक नई मंडी बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह चोरी किसी बाहरी गिरोह की नहीं बल्कि व्यापारी की भांजी मान्या मुखेजा और उसके प्रेमी दानिश हसन द्वारा अंजाम दी गई। दोनों नए साल पर पार्टी और घूमने-फिरने के लिए पैसों की व्यवस्था करना चाहते थे। इसी लालच में मान्या ने अपने मामा विकास ढींगरा के घर की पूरी जानकारी अपने प्रेमी को दे दी।

इसे भी पढ़ें:  महिलाओं की समस्याएं सुनने पहुंचीं महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बांटे फल

एसएसपी ने बताया कि 12 दिसंबर 2025 को कपड़ा व्यापारी विकास ढींगरा निवासी गांधी कॉलोनी ने थाना नई मंडी में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके घर से सोने के आभूषण और नगदी चोरी हो गई है। इस पर थाना नई मंडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 22 दिसंबर 2025 को पचैंडा रोड स्थित भगवती प्रॉपर्टी कमीशन एजेंट के कार्यालय के पास से दोनों आरोपियों प्रेमी और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी किया गया सोना, आईफोन, घड़ी और अन्य कीमती सामान बरामद किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर से गांव देहात तक होली की धूम, महिलाओं ने होलिका का पूजन कर मांगी खुशहाली

https://www.facebook.com/muzaffarnagarpolice/posts/pfbid0EJvpaXgdPZEzHZEd1rPvybYucNRonuQci1Jr9p87x2cDhsBQzFahDKoVSxJNnDcCl

एसएसपी संजय वर्मा के अनुसार पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में चोरी के आरोपी दानिश हसन ने बताया कि उसकी नौकरी छूट जाने और आर्थिक तंगी के चलते उसने अपनी प्रेमिका मान्या के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। मान्या देहरादून के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी और परीक्षा में बैक आने के कारण उसे भी पैसों की जरूरत थी। उसी कॉलेज में दानिश ने भी शिक्षा ग्रहण की थी। मान्या ने अपने मामा विकास ढींगरा के घर में रखे जेवरात की जानकारी दानिश को दी, गेट का रिमोट कोड दानिश को उपलब्ध कराया और चोरी के दौरान फोन पर लगातार संपर्क में बनी रही। वारदात के समय घर में मौजूद विकास ढींगरा के नाबालिग बेटेे को डराकर आरोपी जेवरात और अन्य कीमती सामान चुराने के बाद मौके से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  रोड साइड एनीमल की खातिर मुजफ्फरनगर में शैल्टर बनाएगा अर्जुन फाउंडेशन

एसएसपी ने बताया कि चोरी किए गए सोने का कुछ हिस्सा 3.34 लाख रुपये में बेच दिया गया, जिससे आईफोन, महंगी घड़ी खरीदी गई और कर्ज चुकाया गया। शेष रकम घूमने-फिरने और मौज-मस्ती में खर्च कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने की अंगूठियां, चेन, कड़े, कानों के टॉप्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आईफोन, गेट का रिमोट और करीब 22 हजार रुपये की घड़ी बरामद की है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल अनावरण के लिए नई मंडी थाना पुलिस टीम की सराहना की गई है। यह मामला न केवल रिश्तों में आई गिरावट को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि लालच और गलत संगत किस तरह एक परिवार की शांति को भंग कर सकती है।

Also Read This

सदर तहसील में नशे में धुत सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी उतारकर जमीन पर लेटा, महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में उस समय एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस विभाग का एक सिपाही भारी नशे की हालत में वहां पहुंच गया। नशे में धुत सिपाही इस कदर बेसुध था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। हद तो तब हो गई जब उसने सरेआम अपनी वर्दी निकाल दी और जमीन पर लेट गया। इस दौरान उसने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया। घटना का वीडियो अब तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की भारी फजीहत हो रही है।       जानकारी के अनुसार, सदर तहसील में एक सिपाही शराब के नशे में धुत होकर पहुंच

Read More »

सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जी

सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना, युवाओं के रोजगार, कानून व्यवस्था और औद्योगिक विकास की उपलब्धियों का किया बखान

Read More »

सीमेंट मिक्सर से वाहन की टक्कर से नौ लोगों की मौत, तीन घायल

ठाणे- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन के टकराने से यह हादसा हुआ। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य के ठाणे जिले में एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने तत्काल नजदीकी

Read More »

सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

नोएडा- वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। फेज 2 में कर्मचारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पथराव किया। फरीदाबाद, पलवल में भी कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने नोएडा के सेक्टर 58 की कंपनी में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, ‘नोएडा में आंदोलन करने वाले सभी लोगों से मैं अपील करूंगा कि वे प्रदेश में ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे कानून व्यवस्था में कोई बाधा पैदा होती है। प्रदेश ने

Read More »

शाह आलम की लंबी हाउस अरेस्टिंग, प्रशासन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की घोषणा के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, कार्यकर्ताओं में रोष, घर पर रहा पुलिस का पहरा मुजफ्फरनगर। किसान-मजदूर संगठनों की गतिविधियों के बीच प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली, जब एक प्रमुख किसान नेता को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद संगठन ने अपनी मांगों को लेकर नया कदम उठाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम को अंबा विहार स्थित उनके आवास पर खालापार थाना पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की गई

Read More »

भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार और भविष्य अंधकारः विनीत कुशवाहा

सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा का महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के आवास पर हुआ स्वागत मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के जनपद आगमन पर सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज का युवा रोजगार के अभाव में दिशाहीन होता जा रहा है, और सरकार उसे असली मुद्दों से भटकाकर रील बनाने व दिखाने में उलझाए हुए हैं,युवाओं को रियल

Read More »