लखनऊ में सीएम योगी के साथ मंत्री अनिल व कपिल ने किया चरण सिंह को नमन

किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर विधान भवन में हुआ भव्य कार्यक्रम, मंत्रियों व विधायकों ने दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। भारतीय राजनीति में किसानों की बुलंद आवाज और ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण का प्रतीक रहे भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को लखनऊ स्थित विधान भवन प्रांगण में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक मंत्रियों, विधायकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में पुरकाजी विधानसभा सीट से विधायक एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री अनिल कुमार, मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा सीट से विधायक तथा व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल एवं खतौली विधायक मदन भैया ने भी सहभागिता कर किसान नेता चौधरी चरण सिंह के विचारों को स्मरण किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-ओवरलोड गन्ने से भरा ट्रक अचानक बस पर पलटा, आग लगने से गई लोग झुलसे

https://www.facebook.com/KapilDevAggarwalBJP/posts/pfbid02oLoSXBNx2GusDwsmyvvXK5HQPUMpvqgP7E5hTwQyKwYQ1m5X3cAtE2bAa8Ycmxb1l

कार्यक्रम के दौरान विधान भवन परिसर किसान हितैषी नारों और श्रद्धा भाव से गूंजता रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपने संपूर्ण जीवन को किसानों, ग्रामीण समाज और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कृषि को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानते हुए नीतियां बनाईं, जिनका प्रभाव आज भी देखा जा सकता है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के किसान हितैषी विचारों, ग्रामीण विकास के प्रति उनके अटूट समर्पण तथा भारतीय राजनीति में उनके अतुलनीय योगदान को विस्तार से रेखांकित किया। उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतकृकिसान की खुशहाली से ही देश की प्रगतिकृआज भी उतने ही प्रासंगिक बताए गए।
इस अवसर को किसानों के उत्थान, सशक्तिकरण और समृद्ध कृषि व्यवस्था के संकल्प को दोहराने का प्रेरणास्रोत बताया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को आत्मसात कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, मंत्री धर्मपाल सिंह, मंत्री संजय निषाद, मंत्री अनिल कुमार, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, मंत्री बलदेव औलख सहित अनेक विधायकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में कृषि बंधु उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  जनसुनवाई पोर्टल पर खरा उतरी मुजफ्फरनगर पुलिस, प्रदेश में पहला स्थान

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »