मुजफ्फरनगर में ठंड का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 24 दिसंबर को रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर: जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए 24 दिसंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिला प्रशासन के निर्देश पर यह आदेश बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार द्वारा जारी किया गया है।

प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से अपील की है कि अवकाश के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप की बड़ी पहलः 125 इलेक्ट्रिक-सीएनजी वाहन स्वच्छता सेवा में समर्पित
Share This Article