वैष्णो देवी यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव, RFID कार्ड पर 24 घंटे की समय-सीमा

कटरा। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। नए नियमों के तहत अब यात्रा पंजीकरण के साथ RFID यात्रा कार्ड लेना अनिवार्य होगा।

इसे भी पढ़ें:  नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

श्राइन बोर्ड के अनुसार, श्रद्धालुओं को RFID कार्ड मिलने के 12 घंटे के भीतर यात्रा शुरू करनी होगी, जबकि 24 घंटे के अंदर दर्शन कर आधार शिविर कटरा लौटना जरूरी होगा। इससे पहले RFID कार्ड की वैधता केवल यात्रा शुरू करने तक सीमित थी, लेकिन अब पहली बार यात्रा पूरी करने की समय-सीमा तय की गई है।

इसे भी पढ़ें:  राम मंदिर तक ही आरएसएस का समर्थन, काशी-मथुरा के आंदोलनों से दूरी: मोहन भागवत

श्राइन बोर्ड प्रशासन ने बताया कि नववर्ष को लेकर श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि पैदल यात्रा, हेलीकॉप्टर, बैटरी कार, घोड़े और पिट्ठू सहित सभी माध्यमों से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं पर ये नियम समान रूप से लागू होंगे।

इसे भी पढ़ें:  मैं भ्रष्ट नहीं, कट्टर ईमानदार… अरविंद केजरीवाल बरी होते ही भावुक
Share This Article