मुजफ्फरनगर विधानसभा में एसआईआर की धीमी चाल से सीईओ खफा

नवदीप रिणवा ने विकास भवन में की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर। मतदाता सूचियों को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित और समावेशी बनाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा बुधवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान मुजफ्फरनगर विधानसभा में एसआईआर कार्य की धीमी चाल देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और नए वोटर बनाने के लिए प्रचार व्यवस्था मजबूत करने पर बल दिया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण के लिए संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा ने बुधवार को विकास भवन में समीक्षा बैठक की। बैठक में एसआईआर अभियार के ऑब्जर्वर मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम उमेश मिश्रा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक से पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिले के कई पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना और बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) से एसआईआर के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान बीएलओ और बीएलए की संयुक्त बैठकों की भी समीक्षा की गई। साथ ही, 20 बीएलओ से सीधे संवाद कर उनके अनुभव, कार्यप्रणाली और अभियान को लेकर उनकी समझ को परखा गया।
समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में एसआईआर की निरंतर समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में मतदाता सूची के कार्यों की गुणवत्ता का आकलन किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में एसआईआर के तहत अच्छा कार्य हुआ है और बीएलओ द्वारा की गई मेहनत सराहनीय है। बूथों के टेस्ट सैंपल भी देखे गए, जिनमें कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र में मैपिंग का कार्य अपेक्षाकृत धीमा है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष समय में मैपिंग कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में ऐसे नागरिक हैं, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है। ऐसे सभी योग्य मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए फार्म-6 भरवाकर आवेदन प्राप्त किए जाएं, ताकि उन्हें मताधिकार का अवसर मिल सके।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष रूप से युवा मतदाताओं पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में पंजीकृत कराने के लिए जिलों में विशेष प्रचार अभियान चलाया जाएगा। युवाओं की भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आवश्यक है और इसके लिए आयोग के दिशा निर्देशन में प्रशासन पूरी गंभीरता से प्रयास कर रहा है। युवाओं को वोट का अधिकार दिलाने के लिए साल 2026 में पूरे साल ही इसके लिए अभियान चलाया जायेगाा।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि मुजफ्फरनगर की छह विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 87 प्रतिशत एसआईआर का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर तक मैपिंग का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा और 31 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा वर्तमान में जिलों के दौरे पर हैं। मुजफ्फरनगर पहुंचने से पहले उन्होंने शामली और सहारनपुर में भी एसआईआर कार्यों की समीक्षा की थी। निर्वाचन आयोग के इस अभियान से जिले में मतदाता सूची को अधिक सटीक और व्यापक बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। समीक्षा बैठक में एडीएम प्रशासन संजय सिंह, एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर के अलावा सभी एसडीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  दूसरों के लिए फतवा लेने वाले अपने गिरेबां में झांकेंः मौलाना उस्मान लुधियानवी

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  दूसरों के लिए फतवा लेने वाले अपने गिरेबां में झांकेंः मौलाना उस्मान लुधियानवीगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही

Read More »