AMU कैंपस शूटआउट: शिक्षक की हत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल

अलीगढ़।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) परिसर में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शिक्षक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मौलाना आज़ाद लाइब्रेरी के पास स्थित कैंटीन क्षेत्र में हुई, जिससे छात्रों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक रात्रि भोजन के बाद अपने दो सहयोगियों के साथ परिसर में टहलते हुए कैंटीन की ओर पहुंचे थे। रात करीब 9:30 बजे बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान शिक्षक के सिर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें:  एलएंडटी के वेयर हाउस में भीषण आग, करीब 10 करोड़ का माल राख

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षक को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान राव दानिश के रूप में हुई है। वे पूर्व में एएमयू के छात्र रह चुके थे और वर्तमान में एबीके यूनियन स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके माता-पिता दोनों एएमयू से सेवानिवृत्त शिक्षक बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ मार्ग पर हूटर बजाकर तेज रफ्तार कार दौड़ाने वाला चालक गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नीरज कुमार जादौन स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, हाल के दिनों में कैंपस में बाहरी लोगों की अवैध आवाजाही की शिकायतों को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी का छापाः दो नामचीन होटल्स में 8.5 करोड़ की टैक्स चोरी

पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article