खतौली लूटकांड का खुलासाः पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल, माल बरामद

परिवार को बंधक बनाकर तीन नकाबपोश बदमाशों द्वारा की गई थी सनसनीखेज लूट, चार फरार बदमाशों की तलाश

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में बीते दिनों परिवार को बंधक बनाकर की गई लाखों रुपये की लूट की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। इस गंभीर अपराध के खुलासे के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। आखिरकार गुरुवार को तहसील रोड पर हुई पुलिस मुठभेड़ में इस लूटकांड से जुड़े दो शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जिनके पास से लूटा गया माल और हथियार बरामद कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
खतौली कस्बा के तहसील रोड पर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस और लुटेरों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो शातिर बदमाशकृमुशीर और काशिफकृगोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। मौके से पुलिस ने दो तमंचे, खोखा कारतूस, लूटे गए सोने के जेवरात, करीब 1.58 लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल तथा एसओजी टीम के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गौरतलब है कि बीती 5 दिसंबर को खतौली थाने के पीछे स्थित मोहल्ला लाल मोहम्मद में तीन नकाबपोश बदमाशों ने बुलेट मोटरसाइकिल से पहुंचकर एक परिवार को बंधक बना लिया था। बदमाशों ने घर में रखे लाखों रुपये नकद और सोने के जेवरात लूट लिए थे। वारदात की खास बात यह रही कि बदमाश सीधे उसी अलमारी तक पहुंचे, जिसमें कीमती सामान रखा था, जिससे किसी परिचित की भूमिका की आशंका जताई जा रही थी। इस सनसनीखेज लूटकांड के बाद कोतवाली पुलिस के साथ-साथ एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीमें जांच में जुट गई थीं। पुलिस ने खतौली से लेकर दिल्ली और वापस मुजफ्फरनगर तक बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी, डीआईजी और एसएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। करीब 21 दिन की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस को इस लूटकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में शामिल चार अन्य बदमाश अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल, पैर की हड्डी टूटी

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-आठ किसानों की टयूबवैल पर चोरों का धावा, कीमती सामान चोरीआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये

Read More »