मालवीय जयंती पर नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण

वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि बीएचयू के संस्थापक पं. मदन मोहन मालवीय ने शिक्षा को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बनाया

मुजफ्फरनगर। भारतीय शिक्षा व्यवस्था के शिल्पकार, स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर नायक और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी की जयंती के पावन अवसर पर गुरूवार को नगर में श्रद्धा और सम्मान का भाव देखने को मिला। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मालवीय चौक स्थित उनके स्मारक पर पहुंचकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया।
नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप गुरूवार को सुबह मालवीय चौक स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर पहुँचीं, जहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सभासदों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महामना के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान, स्वतंत्रता आंदोलन में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका तथा शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित उनके आदर्शों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मालवीय चौक पर कराए गए सौन्दर्यकरण कार्यों को लेकर ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों ने नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप का अभिनंदन किया और स्मारक के साथ ही नगर को सौन्दर्यपूर्ण स्वरूप देने के लिए आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने मालवीय स्मारक स्थल की नई लाइटिंग व्यवस्था और अन्य विकास एवं सुन्दरी कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर में स्थित महापुरुषों के स्मारकों और प्रतिमा स्थलों का सौन्दर्यकरण पालिका प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों का जीवन और विचार युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। पालिका प्रशासन द्वारा मालवीय स्मारक चौराहे की लाइटिंग एवं सौन्दर्यकरण कराया गया है और भविष्य में अन्य महापुरुषों व प्रमुख चौराहों का भी इसी प्रकार विकास किया जाएगा।
मालवीय जयंती पर महामना को नमन करते हुए अपने संदेश में मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि महामना का ज्ञान, सामाजिक सुधार की भावना और नैतिक नेतृत्व हमें यह सिखाता है कि वास्तविक प्रगति प्रबुद्ध मस्तिष्क और करुणामय हृदय से प्रारंभ होती है। उन्होंने कहा कि महामना मालवीय ने समाज सुधार के साथ राष्ट्रीय चेतना को जागृत कर गुलामी की जंजीरों को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षा जगत में उनका योगदान अतुलनीय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इसे भी पढ़ें:  फर्जी जमानत में पुलिस की कार्यवाही से कचहरी में हलचलः अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि बीएचयू के संस्थापक पं. मदन मोहन मालवीय जी ने शिक्षा को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बनाया। उनका संपूर्ण जीवन स्वराज, सामाजिक सुधार और भारतीय संस्कृति के उत्थान को समर्पित रहा। अस्पृश्यता उन्मूलन, महिला शिक्षा और किसान अधिकारों के लिए किए गए उनके प्रयास भारतीय सामाजिक पुनर्जागरण के महत्वपूर्ण अध्याय हैं। महामना का अद्वितीय योगदान आने वाली पीढ़ियों का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद प्रशांत गौतम, देवेश कौशिक, हिमांशु कौशिक, नवनीत गुप्ता, शहजाद चीकू, शोभित गुप्ता, नदीम खान के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, राकेश शर्मा, सुबोध शर्मा, अंजनी शर्मा, सतीश शर्मा, अक्षय शर्मा, सुबोध दीक्षित, ब्रह्म प्रकाश, रमेश चंद शर्मा, प्रवीण शर्मा, सुभाष शर्मा, योगेश शर्मा, नीरज शर्मा, कमलकांत, पंकज शर्मा, हरेंद्र शर्मा, आदेश गौतम, प्रवीण वशिष्ठ, अनुपम शर्मा, पुनीत वशिष्ठ, नवनीत शर्मा, राजेश पाराशर, अमित वत्स, अखिलेश दत्त, डॉ. संदीप वत्स, शरद कौशिक आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  गणपति धाम में धूमधाम से मनाया जायेगा खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  दिव्यांशु हत्याकांड पर राकेश टिकैत आज दून कूच — किसान सड़क परगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »