कोहरे के कारण दो हादसेः महावीर चौक पर कार की टक्कर, लालूखेड़ी में नहर में पलटी कार

लालूखेड़ी गांव के पास बीती रात घने कोहरे के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सोहजनी जाटान की ओर जाती नहर में जा गिरी, कार में सवार चार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली

मुजफ्फरनगर। जनपद में बीती रात सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा और विभागीय लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। पहली घटना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित महावीर चौक की है, जबकि दूसरी घटना तितावी थाना क्षेत्र के लालूखेड़ी गांव के पास हुई।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर बीती रात करीब एक बजे जानसठ रोड रेलवे ओवरब्रिज से उतरते ही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मारते हुए चौराहे पर बने पुलिस बूथ में जा घुसी। फुटपाट पर कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक अमित कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी भौंराकलां थाना क्षेत्र, गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार किया गया। राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गया। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल कर दुर्घटना के कारणों की छानबीन की।
दूसरी ओर तितावी थाना क्षेत्र के लालूखेड़ी गांव के पास बीती रात घने कोहरे के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सोहजनी जाटान की ओर जाती नहर में जा गिरी। हादसे के समय कार में सवार चार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। दुर्घटना के बाद चालक कुछ समय के लिए घबरा गया था, हालांकि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए कार को सीधा कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक ने बताया कि सड़क पर खड़े 33 हजार वोल्ट की हाई टेंशन विद्युत लाइन के खंभों का जोड़ा घने कोहरे में दिखाई नहीं दिया, जिससे वह वाहन से संतुलन खो बैठा और हादसा हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के बीचोबीच खड़े हाई टेंशन लाइन के खंभे लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। इससे पहले भी इसी स्थान पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है, लेकिन बिजली विभाग अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते खंभों को हटाया या सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  गणतंत्र दिवस से पूर्व मुजफ्फरनगर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान तेज

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-21 लाख की धांधली में ग्राम विकास अधिकारी

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »