मुजफ्फरनगर वसुंधरा: दो बेटे और मां जिंदा जले, मां और दो बेटियां बची, कानूनगो था मृतक अमित गौड

मुजफ्फरनगर। शहर के वसुंधरा रेजीडेंसी फेस-3 में सोमवार की शाम को भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आग लगने के कुछ ही देर बाद तेज धमाका हुआ, जिससे घर में मौजूद लोग चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान में अब नया खुलासा हुआ है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती थी, लेकिन संयोग से तीन लोगों की जान बाल बाल बची है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर वसुन्धरा अग्निकांडः शामली का निवासी था परिवार, मृतकों में महिला और दो बेटे शामिल

मरने वालों में अमित गौड़ (50 वर्ष) निवासी शामली, देवबंद तहसील में कानूनगो के पद पर कार्यरत बताये गये हैं। उनके भाई नितिन (45 वर्ष) और मां सुशीला देवी पत्नी राममोहन गौड (68 वर्ष) की जिंदा जलकर मौत हुई है। तीनों के शवों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार इस भयंकर आग की चपेट में आने से परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। बचने वालों में मां और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। इनमें रिचा (मां), उसकी दो बेटियों में अक्षिता (22 वर्ष) और आराध्या (14 वर्ष) शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में वसुंधरा रेजीडेंसी के मकान में भयंकर आग, तीन लोगों की मौत

घटना के दौरान परिवार को बचाने के प्रयास में आदित्य राणा नामक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे परिजनों द्वारा बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा भी वसुंधरा रेजीडेंसी पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने हादसे की जानकारी ली और पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं।

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। जनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूर की हादसे में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »