महापुरुष सम्मान पीडीए संगोष्ठी में सपा नेताओं का भाजपा सरकारों पर हमला

पूर्व सांसद कादिर राणा ने सतेन्द्र पाल की साइकिल यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि महापुरुषों के प्रति श्रद्धा भाव से किया गया यह प्रयास सराहनीय और प्रेरणादायक है

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर गुरुवार को महापुरुष सम्मान पीडीए विचार संगोष्ठी के उपरांत आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। इस अवसर पर सपा नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को जनजीवन की सबसे बड़ी समस्याएं बताते हुए सरकार को जनविरोधी करार दिया।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सपा शिक्षा सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र पाल ने बताया कि उन्होंने एक वर्ष पूर्व संकल्प लिया था कि वे सभी महापुरुषों की जयंती पर उनकी तस्वीर लेकर साइकिल यात्रा के माध्यम से सपा जिला कार्यालय पहुंचेंगे और वहां उन्हें समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज उस संकल्प के पूर्ण होने पर महापुरुषों के सम्मान में पीडीए संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। सतेन्द्र पाल ने कहा कि वर्तमान सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से लोग त्रस्त हैं, लेकिन सरकार का ध्यान इन मुद्दों की ओर नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 के चुनाव की तैयारियों में जुटने और इसके लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  कपिल की सौगात: मुजफ्फरनगर में सबसे बड़े राजकीय गेस्ट हाउस का लोकार्पण

जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर हैं, जिनका कोई ठोस समाधान नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार सदन में जनहित से जुड़े मुद्दे उठाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें गंभीरता से नहीं ले रही। जिया चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार में दलित और मुस्लिम वर्ग की सुनवाई नहीं हो रही है तथा भाजपा समाज को बांटने की राजनीति कर रही है। पूर्व सांसद कादिर राणा ने सतेन्द्र पाल की साइकिल यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि महापुरुषों के प्रति श्रद्धा भाव से किया गया यह प्रयास सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी महापुरुषों का समान रूप से सम्मान करती है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव को लेकर अभी से संगठित होकर जुट जाने का आह्वान किया। प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, इलम सिंह गुर्जर, सोमपाल भाटी, साजिद हसन, अंसार आढ़ती, पूजा आंबेडकर, सभासद नौशाद खान, शहजाद चीकू, शमशेर मलिक, सलीम मलिक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  एसएसपी ने किया तबादलाः यतेन्द्र फुगाना और रूपाली जानसठ सीओ बने

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  इलेक्ट्रिक राड से लगा करंटः दो सगी बहनों की दर्दनाक मौतआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये

Read More »