एसएसपी ने किया तबादलाः यतेन्द्र फुगाना और रूपाली जानसठ सीओ बने

डीएसपी नीरज कुमार 31 दिसंबर को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो गए

मुजफ्फरनगर। फुगाना सर्किल के क्षेत्राधिकारी (सीओ) नीरज कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद पुलिस प्रशासन ने सर्किल स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए नए क्षेत्राधिकारी की नियुक्ति कर दी है। डीएसपी नीरज कुमार 31 दिसंबर को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो गए।
उनके सेवानिवृत्त होने के अवसर पर पुलिस लाइन में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान एसएसपी ने नीरज कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने फुगाना सर्किल में रहते हुए कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
नीरज कुमार के सेवानिवृत्त होने के साथ ही एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने फुगाना सर्किल में नए क्षेत्राधिकारी की नियुक्ति के आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार जानसठ के क्षेत्राधिकारी यतेन्द्र नागर को फुगाना सर्किल का नया सीओ बनाया गया है। वहीं, यतेन्द्र नागर के स्थान पर सीओ क्राइम रूपाली राय को जानसठ सर्किल का प्रभार सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि रूपाली राय इससे पूर्व नई मंडी और फुगाना सर्किल में भी क्षेत्राधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए जानसठ सर्किल की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आरडीएफ पर तकरारः राकेश टिकैत ने धमकाया तो पंकज बोले-बंद कर देंगे उद्योग

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »