सोनू कश्यप हत्याकांडः मंत्री कपिल देव ने परिवार को दिए दो लाख

मंत्री आवास पर पहुंची मां, भाई और भाभी ने कहा-हमें सीएम योगी और उनकी सरकार पर पूरा विश्वास

मुजफ्फरनगर। सोनू कश्यप हत्याकांड में शुक्रवार सुबह नया मोड़ तब आया, जब पीड़ित परिवार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचा। सोनू की मां कांति देवी, भाई मोनू, भाभी सलोनी और फूफा नरेश कश्यप ने मंत्री से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी और आरोप लगाया कि मामले से जुड़े अहम तथ्य अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
परिवार ने मंत्री को बताया कि शुक्रवार को मेरठ में आयोजित शोकसभा में उनके जाने का कार्यक्रम था, लेकिन सुबह जानकारी मिली कि सोनू की पत्नी आरती और उसकी मौसेरी बहन कशिश घर से लापता हैं, जबकि घर पर दो महिला सिपाहियों की तैनाती भी थी। कांति देवी ने दोनों बेटियों की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए कहा कि यह घटना परिवार की चिंता बढ़ाने वाली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को जानकारी देकर दोनों महिलाओं की शीघ्र तलाश कर उन्हें सुरक्षित परिवार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रकरण संवेदनशील है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेरा में बड़ी सफलताः 21 किलो गांजा समेत तीन तस्कर पकड़े

इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनू कश्यप हत्याकांड की जांच पूर्ण रूप से निष्पक्ष होगी, और दोषियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता के लिए मंत्री और संगठन के प्रति आभार जताया। सोनू की मां कांति देवी ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार पर पूरा भरोसा है। इसी भरोसे के चलते वे मेरठ की शोकसभा व प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकीं। उन्होंने कहा कि सरकार न्याय दिलाएगी और हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। परिवार ने प्रशासन से आरती और कशिश की तलाश तेज करने की मांग दोहराई है। वहीं मंत्री ने विश्वास दिलाया कि दोनों की बरामदगी से लेकर हत्याकांड की जांच तक, हर पहलू पर सख्ती और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब गरीब भक्त के दो लड्डुओं का भी भोग स्वीकारेंगे बाला जी

Also Read This

पूर्व मंत्री के बेटे पर रहमोकरम में सवालों में फंसी मुजफ्फरनगर पुलिस ने दी सफाई

मां-बेटी से छेड़छाड़ में वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा, परिजनों के आरोपों पर एसपी सिटी ने दी सफाई, कहा-गंभीर एक्शन लिया मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में देर रात के समय घर के बाहर पाॅश कालोनी नई मंडी में टहल रही युवती और उसकी मांग के साथ हुई छेड़छाड़ की एक घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आरोपियों की पहचान और उनकी राजनीतिक रसूख वाली पहुंच के दबाव में हाईप्रोफाइल मामले में उनको त्वरित जमानत ने पूरे मामले को राजनीतिक रंग दे दिया, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर असंतोष में नजर आया। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे

Read More »
UP IAS transfer list 2026

UP IAS transfer: सहारनपुर-शामली समेत 15 जिलों के DM बदले

UP IAS transfer list 2026लखनऊ:UP IAS transfer के तहत उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में सहारनपुर, शामली, आगरा, बुलंदशहर समेत कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया। सरकार ने करीब 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में 15 जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है, जबकि कुछ अफसरों को सचिवालय और महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती दी गई है। इसे भी पढ़ें:  ‘स्वकर प्रणली’ पर सवे र्से पहले बोर्ड मीटिंग बुलाने की

Read More »

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 44 ASP के तबादले, ‘लेडी सिंघम’ श्रेष्ठा ठाकुर ATS में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 44 एडिशनल एसपी (ASP) के तबादले कर दिए हैं। इस महत्वपूर्ण सूची में 33 ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में डिप्टी एसपी (DSP) से एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नति मिली थी। ​तबादला सूची सामने आने के बाद नोएडा, कानपुर और लखनऊ जैसी अहम इकाइयों में नई तैनातियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई ऐसे अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है जो अपने कामकाज के तरीके को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ​श्रेष्ठा ठाकुर को मिली ATS लखनऊ की जिम्मेदारी इस यूपी पुलिस तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा बागपत

Read More »
उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को राहत, जीरो बैलेंस पर 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली।

यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जीरो बैलेंस पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली | UP Smart Meter News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उठ रहे सवालों और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच सरकार ने राहत वाला फैसला लिया है। अब जीरो बैलेंस होते ही बिजली सप्लाई तुरंत बंद नहीं होगी। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विभागीय अफसरों को निर्देश दिए हैं कि 2 किलोवाट तक के भार वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन अधिकतम 3 दिन या 200 रुपये तक की सीमा तक बाधित न किया जाए। यह फैसला लखनऊ स्थित शक्ति भवन में हुई समीक्षा बैठक में सामने आया। बैठक में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, उपभोक्ता शिकायतें, बैलेंस खत्म होने के बाद होने वाली परेशानी और मीटर बदलने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा

Read More »
गाजियाबाद पुलिस एनकाउंटर में 4 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर।

गाजियाबाद एनकाउंटर: 4 साल की भांजी के रेपिस्ट मामा को यूपी पुलिस ने किया ढेर

गाजियाबाद (गाजियाबाद एनकाउंटर): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जघन्य अपराध के एक आरोपी को मार गिराया है। अपनी ही 4 साल की सगी भांजी के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले आरोपी मामा को पुलिस ने रविवार को एक एनकाउंटर (गाजियाबाद एनकाउंटर) में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए आरोपी की पहचान जसीम उर्फ छोटू के रूप में हुई है। इस खौफनाक वारदात के बाद से ही वह फरार था और यूपी पुलिस (UP Police) ने उस पर

Read More »