सांसद खेल महोत्सव में जी.डी. गोयनका स्कूल के विद्यार्थियों ने सांगीतिक प्रस्तुति से मोहा मन

मुजफ्फरनगर सांसद खेल महोत्सव 2025–26 के समापन समारोह में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार सांगीतिक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य रूप से किया गया, जहां कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने मंच पर अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें:  सांसद चंदन चौहान को योगी-मोदी सरकारों से मिली बड़ी सौगत

विद्यार्थियों की इस प्रस्तुति का निर्देशन विद्यालय के संगीत मेंटर श्री प्रवेंद्र सिंह ने किया। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने तालमेल और ऊर्जा के साथ प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब सराहना बटोरी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा और प्रबंधक श्री सचिन गोयल ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नाबालिग की फोटो एडिट कर अश्लील वीडियो वायरल

समारोह के दौरान प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) श्री भूपेंद्र सिंह यादव का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से विद्यालय के विद्यार्थियों को इस प्रतिष्ठित आयोजन में अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिला। यह सहभागिता विद्यालय के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय रही।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अफसरों से नाराज ग्रामीण ब्लॉक कार्यालय पर करेंगे शोकसभा

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  एनएच-58 पर सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस-एनएचएआई का संयुक्त निरीक्षण, अवैध कट बंद करने के निर्देशजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »