वोट सिर्फ़ अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी भागीदारीः मीनाक्षी स्वरूप

वार्ड 49 बंजारान मोहल्ले में घर-घर पहुंचकर कराया मतदाता सूची का सत्यापन, मताधिकार के लिए युवाओं को प्रेरित किया

मुजफ्फरनगर। नगर में नव मतदाताओं के पंजीकरण को लेकर शुरू हुए विशेष अभियान को मजबूती देने के लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड 49 बंजारान मोहल्ले का दौरा किया। निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के बीच चलाए जा रहे नव मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत उन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन युवाओं की आयु एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे अनिवार्य रूप से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं।

इसे भी पढ़ें:  दुल्हेंडी 4 मार्च को, चंद्र ग्रहण से बदली तिथि

शहर के बंजारान मोहल्ले में नव मतदाता पुनः निरीक्षण अभियान के अंतर्गत नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची का मिलान करती रहीं। इस दौरान नए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए मौके पर ही फ़ॉर्म-6 भरवाए गए। वार्ड सभासद और भाजपा नेता मनोज वर्मा द्वारा पालिकाध्यक्ष का नागरिकों के साथ स्वागत व अभिनंदन किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ भाजपा की टीम ने दर्जनों घरों में मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन किया तथा छूटे हुए नामों को शामिल करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की। अभियान का मुख्य उद्देश्य हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना रहा।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहराूदन हाईवे पर कैमरे चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

जनसंपर्क के दौरान मीनाक्षी स्वरूप ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहाकृकि लोकतंत्र तभी सशक्त होता है जब हर नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करता है। हमारा प्रयास है कि कोई भी युवा या पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे। एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा फ़ॉर्म-6 अवश्य भरें। वोट सिर्फ़ अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी भागीदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि नगरपालिका और अभियान टीम मिलकर यह सुनिश्चित करेगी कि पूरे शहर में कोई भी योग्य व्यक्ति मतदाता सूची में पंजीकरण कराने से छूटे नहीं। नव मतदाता सत्यापन एवं पंजीकरण अभियान में भाजपा के हनुमत मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, मंडल उपाध्यक्ष शलभ गर्ग, मंडल प्रभारी सुनील दर्शन, पिंटू त्यागी, अमित सुधा, वार्ड मेंबर मनोज वर्मा, महामंत्री राधे वर्मा, डॉ. अनुज पचीसिया, सेक्टर संयोजक यश वर्मा, मनु प्रिय मजदूर, हर्षित वर्मा, अरविंद दीक्षित, नरेश खटिक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभियान के दौरान टीम ने नागरिकों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और अंतिम और विशेष दिवस की तिथियों की जानकारी भी उपलब्ध कराई।

इसे भी पढ़ें:  मकर संक्रांति पर भक्ति और सेवा की बही बयार, विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी वितरण

Also Read This

भैंस लूटकांड का खुलासा, आरोपी फैजान गिरफ्तार, दो कटरे बरामद

खतौली पुलिस ने भैंस लूटकांड का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए दो कटरे (लवारे) बरामद कर उन्हें पीड़ित किसान की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस के अनुसार 11-12 जून की रात रसूलपुर कैलौरा निवासी किसान सुखपाल के घर में घुसकर बदमाशों ने उन्हें और उनके पुत्र को बंधक बना लिया था। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहराूदन हाईवे पर कैमरे चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तारआरोपियों ने तमंचे के बल पर दो भैंस और दो कटरे लूट लिए थे। इस संबंध में खतौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने

Read More »

ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं का हल्ला बोल, पांचवें दिन भी जारी रही हड़ताल

खतौली। प्रदेश सरकार की प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री एवं पेपरलेस पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरों एवं मुंशियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को खतौली तहसील में पांचवें दिन भी कलमबंद हड़ताल जारी रही। प्रदर्शनकारियों ने उप निबंधक कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रस्तावित व्यवस्था को वापस लेने की मांग की।अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों का आरोप है कि नई ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के माध्यम से रजिस्ट्री कार्य को निजी कंपनियों के हाथों सौंपने की तैयारी की जा रही है। इससे प्रदेश के लाखों अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प विक्रेताओं, टाइपिस्टों तथा इस कार्य से जुड़े अन्य लोगों की आजीविका पर

Read More »

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

खतौली सोशल मीडिया पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस का वीडियो बनाकर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। खतौली पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जारी प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक लड़कियों के सामने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस करता दिखाई दे रहा था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान रोबिन पुत्र संजय निवासी ग्राम मखेड़ी, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में की। पुलिस

Read More »

रेलवे स्टेशन पर कत्ल: योग एक्सप्रेस में सीट के लिए पीट-पीटकर मार डाला, लात-घूंसों से हमला

नई दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक यात्री की पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त बागपत यूपी निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में एक यात्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर योग एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हुई जब यात्री ट्रेन में चढ़ने

Read More »

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाही पर मंत्री कपिल देव सख्त

अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सड़क निर्माण कार्य में अब भी अनावश्यक विलंब हुआ तो उच्च स्तर पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी

Read More »