ताबड़तोड़ डंडे बरसाकर सरेआम युवक को पीटा, वीडियो वायरल

तितावी पुलिस ने पुलिस ने बेरहमी से पीटने वाले आरोपी विनीत को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 26 सेकंड का वीडियो बना सुबूत

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव बुढ़ीना कलां में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई का 26 सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना चौधरी ट्रेडर्स के सामने की बताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक हाथ में डंडा लेकर जमीन पर पड़े युवक को लगातार पीट रहा है। पीड़ित युवक दर्द से रोता रहा, लेकिन आरोपी युवक को जरा भी रहम नहीं आया। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और आरोपी युवक से बातचीत करते नजर आए। किसी राहगीर ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी युवक विनीत उर्फ मिठू पुत्र किरनपाल निवासी बुढ़ीना कलां को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पीड़ित युवक सुमित के भाई राहुल कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि दिनांक 25 जनवरी 2026 को उसका छोटा भाई सुमित गांव में बंद पड़ी सीमेंट की दुकान के पास बैठा था तभी गांव का ही विनीत उर्फ मिठू वहां आया और सुमित के साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोपी युवक ने कहा कि तुम आजकल नेता बन रहे हो और मेरी बातों का विरोध करते हो। जब सुमित ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, गला दबाया और बेहोश कर दिया। आरोपी युवक सुमित को मरा समझकर गाली देते हुए मौके से फरार हो गया। गांव वालों से सूचना मिलने पर राहुल मौके पर पहुंचा और अपने भाई को 108 एंबुलेंस से सीएचसी बघरा ले गया। राहुल ने बताया कि उसके भाई सुमित की हालत गंभीर है। आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का प्रयास किए जाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार और भविष्य अंधकारः विनीत कुशवाहा

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »