श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती

वैश्य अग्रवाल महासभा ने प्रकाश चौक स्थित कांस्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद और महान क्रांतिकारी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती के अवसर पर मुजफ्फरनगर में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। वैश्य अग्रवाल महासभा मुजफ्फरनगर द्वारा स्थानीय लाला लाजपत राय चौक पर उनकी कांस्य प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा, सम्मान और विचारों के आदान-प्रदान के साथ जयंती मनाई गई, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
वैश्य अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में स्थानीय लाला लाजपत राय चौक पर अमर शहीद, महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी कांस्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष सुनील सिंघल ने की, जबकि संचालन महामंत्री नवनीत कुच्छल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वैश्य समाज के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की और लाला लाजपत राय के राष्ट्रप्रेम, त्याग और बलिदान को स्मरण किया।

इसे भी पढ़ें:  गन्ना नियंत्रण आदेश-2026 वापस, किसानों और जनप्रतिनिधियों में खुशी

सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि लाला लाजपत राय न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने सभी उपस्थित जनों से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कहा कि पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जैसे वीर सपूतों के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं। साइमन कमीशन के विरोध में लाठीचार्ज के दौरान उनका अदम्य साहस आज भी हर भारतीय को प्रेरित करता है, जिसके आगे हम सभी नतमस्तक हैं।
मुजफ्फरनगर के अग्रणी उद्योगपति सतीश गोयल और वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल ने कहा कि लाला लाजपत राय का नाम सुनते ही रग-रग में देशभक्ति का संचार हो जाता है। वे ऐसे क्रांतिकारी थे जिनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सभा के अध्यक्ष सुनील सिंघल और संरक्षक विजय गुप्ता ने अपने संबोधन में लाला लाजपत राय के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। महामंत्री नवनीत कुच्छल ने उनके ऐतिहासिक कथनकृ “मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी” कृका उल्लेख करते हुए कहा कि इस कथन ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने बताया कि लाला लाजपत राय ने दयानंद एंग्लो वैदिक (डीएवी) विद्यालयों के प्रसार में अहम भूमिका निभाई और पंजाब नेशनल बैंक जैसी संस्था की स्थापना कर आर्थिक स्वावलंबन की नींव रखी। विचार गोष्ठी को गोपाल मित्तल, राकेश तायल, समाजसेवी अशोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तायल, प्रदीप गर्ग, मंत्री राकेश तायल, समीर मित्तल, मनीष गर्ग, अजय गुप्ता, प्रदीप गोयल सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित रहे और सभी ने लाला लाजपत राय के राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता भाजपा सरकार की प्राथमिकताः कपिल देव

Also Read This

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  ट्रैक्टर उत्सर्जन मानकों पर मंथन करने सरकार संग जुटेंगे किसान नेताः धर्मेन्द्र मलिक को बुलावाआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें

Read More »