एसआईआर ड्यूटी में लगे बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत, मचा कोहराम

सहारनपुर में पोलिंग बूथ पर बीएलओ के रूप में तैनात सिंचाई विभाग के वरिष्ठ सहायक को जनसुनवाई के दौरान आया अटैक

सहारनपुर। सहारनपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बीएलओ के रूप में तैनात सिंचाई विभाग के वरिष्ठ सहायक दुष्यंत सिंह की ड्यूटी नुमाइश कैंप स्थित पानी की टंकी के पास पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगी थी। यहां हाउस टैक्स कैशलेस केंद्र और एसआईआर से संबंधित जनसुनवाई का कार्य चल रहा था।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बना विश्व रिकॉर्ड-30 मिनट में 100 शेफ ने बनाये 500 रायते

मंगलवार सुबह दुष्यंत सिंह रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे। दोपहर के समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। बताया गया कि करीब आठ साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो चुका था। परिवार में उनकी बुजुर्ग मां और दो छोटे बच्चे हैं। दुष्यंत सिंह ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने परिवार के प्रति संवेदना जताई।

इसे भी पढ़ें:  कर्नाटक में नन्जुन्दा स्वामी की पुण्यतिथि पर राकेश टिकैत की श्रद्धांजलि
Share This Article