काशी में एक लाख का इनामी शूटर बनारसी यादव मुठभेड़ में ढेर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी सुपारी किलर बनारसी यादव को मार गिराया। बनारसी पर सारनाथ थाना क्षेत्र में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या का मुख्य आरोप था। मुठभेड़ चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारियासनपुर रिंग रोड पर हुई। बनारसी यादव की सूचना मिलने पर एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने संबंधित थानों की मदद से घेराबंदी की। बनारसी यादव खुद को घिरा देखकर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  मौके से दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। बनारसी यादव पर दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।

इसे भी पढ़ें:  आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Also Read This

मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे संचालित मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं। इसे भी पढ़ें:  मंगलौर पुलिस चौकी लोकार्पण, एसएसपी ने किया उद्घाटन उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक था, लेकिन लगातार बढ़ते तापमान

Read More »

गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

उचित निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Read More »