ब्राह्मण-क्षत्रिय नहीं, बस यह शर्त… RSS प्रमुख पर मोहन भागवत का बड़ा बयान

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने संघ नेतृत्व को लेकर चल रही जातिगत चर्चाओं पर साफ शब्दों में स्थिति स्पष्ट की है। मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि संघ का सर्वोच्च पद किसी भी जाति से बंधा नहीं है।

भागवत ने मंच से स्पष्ट किया कि सरसंघचालक बनने के लिए न तो ब्राह्मण, क्षत्रिय या किसी विशेष वर्ग से होना जरूरी है और न ही जाति के आधार पर कोई चयन होता है। उन्होंने कहा कि संघ में नेतृत्व का आधार केवल एक है—वह व्यक्ति हिंदू हो और संघ की विचारधारा को जीवन में उतारने वाला हो।

इसे भी पढ़ें:  माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर बैन लगेगा? नोटिस के पीछे कानून क्या कहता है

कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्वयंसेवकों और गणमान्य अतिथियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आरएसएस में पद प्रतिष्ठा नहीं बल्कि सेवा का माध्यम होते हैं और यहां जिम्मेदारी सौंपते समय जाति नहीं, व्यक्ति का आचरण और समर्पण देखा जाता है।

इस अवसर पर सरसंघचालक ने भाषा के विषय पर भी खुलकर विचार रखे। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा से उन्हें कोई विरोध नहीं है, लेकिन जहां मातृभाषा या हिंदी से काम चल सकता है, वहां विदेशी भाषा को प्राथमिकता देना उचित नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर की समयावधि बढ़ीः अब 11 दिसम्बर तक भर सकेंगे फार्म

भागवत ने कहा कि वैश्विक जरूरतों के कारण अंग्रेजी का प्रयोग जरूरी हो सकता है, लेकिन अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव बनाए रखने के लिए स्थानीय भाषाओं को सम्मान देना समाज की जिम्मेदारी है।

Also Read This

एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में किया ढेर

अम्बेडकरनगर- STF ने एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। इसने 15 साल पहले ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं करके जरायम की दुनिया में कदम रखा था। अकबरपुर व महरुआ में दिलीप वर्मा गैंग के साथ मिलकर तीन वारदातों को अंजाम दिया था। हालांकि, पिता व भाई का कहना है कि इस बार संजीव को झूठा फंसाया गया। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। राजधानी लखनऊ में यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में अंबेडकरनगर निवासी बदमाश संजय उर्फ संजीव मारा गया। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसने वर्ष 2011 में अयोध्या के दिलीप वर्मा के साथ मिलकर ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं

Read More »

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार के नीचे आई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटा घायल

हापुड़- थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 पर टियाला अंडरपास के पास शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 स्थित टियाला अंडरपास के पास शनिवार की सुबह टै्रक्टर ट्रॉली ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक कार के नीचे आ गई और कार हाईवे पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार जिला गाजियाबाद के गांव बम्हेटा निवासी विनोद उर्फ बबली (35) व उनके पुत्र प्रियांश (11) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी व

Read More »

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर बैन लगेगा? नोटिस के पीछे कानून क्या कहता हैहादसे में चार लोगों की मौके

Read More »