संगठित हिंदू समाज को ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिलाः अर्चित

छत्रपति शिवाजी सेना के हिंदू स्वराज्य अधिवेशन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने किया राष्ट्र चेतना का उद्घोष

मुजफ्फरनगर। छत्रपति शिवाजी सेना के तत्वावधान में रविवार को जीआईसी मैदान सरकूलर रोड पर आयोजित हिंदू स्वराज्य अधिवेशन सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी उपस्थित रहे। अधिवेशन का शुभारंभ वैदिक यज्ञ एवं शंखनाद के साथ हुआ, जिसने संपूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा और राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित शिवाजी सैनिकों ने पूर्ण उत्साह के साथ राष्ट्रवादी उद्घोष लगाए, जिससे जनमानस में जोश और संकल्प की भावना प्रबल हुई।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य ने हिंदू स्वराज्य की अवधारणा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अपने संकल्प को जाहिर किया। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिंदुत्व की नई ताकत के आगाज का प्रतीक है। उन्होंने संगठित हिंदू समाज को ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा एक गंभीर विषय की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा गया कि उत्तर प्रदेश के साथ ही मुजफ्फरनगर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या मुस्लिम नागरिकों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। यह स्थिति न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से चिंता का विषय है, बल्कि स्थानीय सामाजिक संतुलन एवं कानून-व्यवस्था के लिए भी एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने मांग की कि जनपद मुजफ्फरनगर एवं पूरे उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या मुस्लिम नागरिकों की पहचान हेतु विशेष सत्यापन एवं खोज अभियान चलाया जाए तथा जांच में अवैध पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए उन्हें उनके मूल देश वापस भेजा जाए।

इसे भी पढ़ें:  पूरी रात पीटा- फिर मार डाला, जला दी नाबालिग लड़की की लाश

राष्ट्रीय प्रवक्ता दर्पण वैदिक ने अपने विचार रखते हुए कहा कि धर्म ही राष्ट्र का प्राण होता है। उन्होंने समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को रेखांकित करते हुए उनके वैचारिक, सामाजिक एवं व्यवहारिक निवारण के मार्ग स्पष्ट किए। संगठन मंत्री जैकी राज सैनी ने जातिवाद जैसी सामाजिक विकृतियों को जड़ से समाप्त करने का संकल्प व्यक्त किया और कहा कि हिन्दू समाज की एकता ही राष्ट्र को परम वैभव तक ले जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महासचिव धर्मेद्र कटारिया ने स्वराज्य संकल्प को केंद्र में रखते हुए हिंदू समाज को दृढ़, जागरुक एवं कर्तव्यनिष्ठ बनने का आह्वान किया। प्रदेश संगठन मंत्री सुमित बजरंगी ने गौरक्षकों एवं हिदुत्व का कार्य करने वालो का संरक्षण, समस्त छत्रपति शिवाजी सेना परिवार का कर्तव्य बताया है।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप ने दी विकास की सौगात-छह वार्डों में नौ सड़कों का लोकार्पण

जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर मोहित सोलंकी, ने कहा कि क्षात्रत्व की भावना सदैव से राष्ट्र-रक्षा का आधार रही है और भविष्य में भी राष्ट्र की रक्षा के लिए यह परंपरा जीवित रहेगी। जिलाध्यक्ष सहारनपुर देवांक चौधरी, ने राष्ट्रवाद के विषय पर युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र के पुनर्निर्माण और संरक्षण की सबसे बड़ी शक्ति है। संगठन सेनापति अंकित आर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र की व्यथा को सुधारने एवं समाज की रक्षा के लिए शिवाजी सैनिक हर समय दल-बल के साथ सजग, संगठित और समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर विवेक, सुलभ राय, अमन राय, राहुल धीमान, अर्चित आर्य, ध्रुव पाल, आदित्य, शांतनु, विकास वर्मा, अमित विश्वकर्मा, सत्यवीर, सुधांशु, दीपांशु, आकाश, प्रणव, गौरव रावत, मोहित राणा, दिवाकर, शिवा, अजय धीमान, सागर, आदित्य चौहान सहित अनेक शिवाजी सैनिक उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त करते हुए हिंदू स्वराज्य, राष्ट्ररक्षा और सामाजिक समरसता के लिए सतत कार्य करने का संकल्प लिया। अधिवेशन का समापन राष्ट्रहित, धर्मरक्षा और संगठित हिंदू समाज के संकल्प के साथ किया गया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली: पुलिस की दबिश पूर्व सभासद के घर दबिश, महिलाओं से झड़प, एक गिरफ्तार

Also Read This

इंदौर-उज्जैन हाईवे पर मेघदूत होटल के पास पलटी यात्री बस, 20 यात्री घायल

उज्जैन। इंदौर से उज्जैन आ रही सपना ट्रैवल्स की यात्री बस मेघदूत होटल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक पर नशे की हालत में लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है। इंदौर से उज्जैन आ रही सपना ट्रैवल्स की एक यात्री बस बीती रात करीब एक से 1.30 बजे के बीच भीषण हादसे का शिकार हो गई। इंदौर-उज्जैन रोड पर मेघदूत होटल के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे करीब 20 यात्री घायल हो गए। इनमें कुछ को मामूली, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि बस इंदौर बस स्टैंड से सवारियां लेकर

Read More »

खाई में गिरी ऑल्टो कार, चार की दर्दनाक मौत

  शिमला- हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। चंबा के चुराह में एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई। कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई। कार सवार शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नकरोड़-हिमगिरि डैम साइड सड़क पर एक ऑल्टो के10 कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।  एचपी44ए-0494 नंबर की यह कार बैरासियूल नदी में जा गिरी।

Read More »

गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न व जहर देने का आरोप

खतौली। गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मांग पूरी न होने पर जहर देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिजन शनिवार को थाना खतौली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार, मृतका शालू की शादी वर्ष 2024 में अंकुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शालू का उत्पीड़न किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे कथित रूप से जहर दे दिया गया। इसे भी

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया

Read More »

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  अखिलेश यादव की बेटी की गलत फोटो मामला दर्ज जानकारी के

Read More »