कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार लाए विकास की बड़ी सौगात, 37 करोड़ से बनेगा नाला

पहली किश्त के रूप में पांच करोड़ रुपये जारी, जेल गेट से पचैंडा बाईपास तक जल निगम करायेगा नाला निर्माण, जल निकासी और यातायात व्यवस्था होगी बेहतर

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में उत्तर प्रदेश की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पचेंडा रोड पर बड़े नाला निर्माण की परियोजना को स्वीकृति दी गई है, जिससे न केवल जलभराव से राहत मिलेगी बल्कि आवागमन भी अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।

उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद की पुरकाजी विधानसभा में विकास कार्यों को गति देते हुए जेल गेट से गांधी कॉलोनी, पचेंडा रोड होते हुए बाईपास तक नाला निर्माण कार्य के लिए 37 करोड़ 03 लाख 83 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदान की गई है। इस परियोजना के अंतर्गत कार्य प्रारंभ करने हेतु प्रथम किस्त के रूप में पांच करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। यह नाला निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था में स्थायी सुधार होगा। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से आमजन को राहत मिलेगी, वहीं सड़क मार्ग पहले से अधिक चौड़ा, सुगम और सुरक्षित बन सकेगा। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ राहगीरों को भी आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में साध्वी आशु गिरी बनीं महामंडलेश्वर, पंचायती निरंजनी अखाड़े का भव्य पट्टाभिषेक समारोह

इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है, जो तकनीकी मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य को पूरा करेगी। यह परियोजना राज्य सरकार की सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य क्षेत्र कार्यक्रम के तहत स्वीकृत की गई है। इस संबंध में मंगलवार को उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव देवेश मिश्र द्वारा जल निगम (नगरीय) के प्रबंध निदेशक को आदेश जारी करते हुए परियोजना को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी दी है।

इसे भी पढ़ें:  वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ के स्थान पर सहारनपुर से चलाई जाये: कपिल देव

उल्लेखनीय है कि इस परियोजना की आवश्यकता को देखते हुए मंत्री और क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार के प्रस्ताव को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अधिशासी अधिकारी द्वारा 15 अक्टूबर 2025 को शासन को पत्र भेजकर धनराशि की मांग की गई थी। इसके उपरांत शासन स्तर पर परीक्षण के बाद प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। मंत्री अनिल कुमार ने क्षेत्र के विकास के लिए इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री एके शर्मा तथा केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस नाला निर्माण परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए जनहित में अत्यंत लाभकारी बताया है।

इसे भी पढ़ें:  सऊदी में पत्नी से लड़ बैठा बेटा, गांव में पिता-भाई को भेजकर बहू ने पिटवा दिए रिश्तेदार

Also Read This

पीएनजी गैस क्या है: युद्ध में भी क्यों नहीं रुकी सप्लाई

पीएनजी गैस क्या है और क्यों वैश्विक युद्ध के बीच इसकी सप्लाई प्रभावित नहीं हुई—यह सवाल इस समय बेहद अहम बन गया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में ऊर्जा सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे भारत समेत कई देशों में एलपीजी संकट गहराता दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी आयात करता है, जिसमें से लगभग 90 फीसदी इसी रास्ते से आता है। इसी कारण कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। पीएनजी गैस क्या है समझें

Read More »

मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

विरोध प्रदर्शन के बाद मचा हड़कम्प, पुलिस ने समझाया, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील, संचालक को नोटिस मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना रुड़की रोड स्थित फोर्टिस हेल्थ केयर सेंटर की है, जहां इलाज के दौरान बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच हिंदूवादी नेताओं ने भी अस्पताल को अवैध बताते हुए पीड़ित परिजनों को न्याय की मांग करते हुए उनके साथ अस्पताल के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।

Read More »

सेवा संघ सम्मान समारोह में भव्य आयोजन, सम्मानित हुए पदाधिकारी

नई मंडी स्थित चाप सिंह रेस्टोरेंट में आयोजित सेवा संघ सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवा संघ परिवार से जुड़े मार्गदर्शक सेवादारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा संघ परिवार द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और श्री पंचमुखी बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बच्चों को धमकाने पर तरावीह पढ़कर लौटते बुजुर्ग पर किया हमलाकार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया: जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग जी, जिला महामंत्री श्री सुनील दर्शन जी, जिला महामंत्री संजय गर्ग जी, जिला मीडिया सह प्रभारी भैया पंकज

Read More »

खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

खतौली क्षेत्र में लंबे समय से चल रही खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग अब तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने इस गंभीर जनसमस्या को उठाते हुए खतौली विधायक मदन भैया को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।  प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि खतौली-बुढाना रोड़ तिराहे से सठेड़ी गंगनहर तक का मार्ग सिंगल लाइन है। भारी ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, संकरी सड़क से जाम की स्थिति बनी रहती है, क्षेत्र में लगातार असंतोष बढ़ रहा है अभिषेक गोयल ने कहा

Read More »