राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिपाही कुशुम का डबल खिताब

प्रतियोगिता के महिला एकल व युगल दोनों वर्गों में कुशुम रानी रही अव्वल, जिले का नाम किया रोशन

मुजफ्फरनगर। राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस की महिला सिपाही कुशुम रानी ने महिला एकल और महिला युगल दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग की ओर से विशेष सम्मान प्रदान कर एसएसपी संजय वर्मा ने अपने कार्यालय में उन्हें प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एमडीए ने खतौली में तोड़ दिया मंदिर, पनपा आक्रोश

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय योनैक्स-सनराइज उत्तर प्रदेश स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिपदृ2026 का आयोजन 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक लखनऊ स्थित बीबीडी उत्तर प्रदेश बैडमिंटन अकादमी में किया गया था। यह वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रदेश भर के अनुभवी खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न जनपदों से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के दौरान महिला सिपाही कुशुम रानी ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए महिला एकल वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही महिला युगल वर्ग में भी उन्होंने शानदार तालमेल और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दोहरे खिताब के साथ उन्हें प्रतीक चिह्न, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर गुरूवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा अपने कार्यालय में विशेष रूप से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। एसएसपी संजय वर्मा ने उनकी सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत स्तर पर, बल्कि पूरे जनपद और पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कुशुम रानी भविष्य में भी इसी प्रकार लगन, परिश्रम और समर्पण के साथ खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेंगी तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद और विभाग का नाम निरंतर ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।

इसे भी पढ़ें:  तमंचे से फायरिंग कर बनाया था वीडियो, युवक गिरफ्तार

Also Read This

राकेश टिकैत की ओड़िसा में गिरफ्तारी की खबर से भड़का मुजफ्फरनगर, थानों पर भाकियू का डेरा; हाईवे जाम की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। राकेश टिकैत को ओड़िसा में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आते ही मुजफ्फरनगर में माहौल गरमा गया। जानकारी मिलते ही भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और जिले के कई थानों पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। बताया गया कि राकेश टिकैत भुवनेश्वर में आयोजित किसानों के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी ओड़िसा पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे यह सूचना मिलते ही सिसौली स्थित किसान भवन में भाकियू पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई, जिसमें थानों के घेराव का निर्णय लिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर ट्रेड फेयरः जंपिंग झूले में फंसा युवक, घंटों बाद

Read More »

27 आईपीएस ट्रांसफर, मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी-देहात बदले

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस तबादला के तहत बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। मुजफ्फरनगर जिले में एसपी सिटी और एसपी देहात दोनों पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। 27 आईपीएस ट्रांसफर, 13 जिलों के कप्तान बदले राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1 आईजी रैंक और 26 एसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कुल 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एमडीए ने खतौली में तोड़ दिया मंदिर, पनपा आक्रोश13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए, बहराइच और रामपुर के एसपी को पीएसी में भेजा गया, दीक्षा शर्मा का हमीरपुर से

Read More »

खतौली सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा परिणाम जारी, छात्रों में खुशी की लहर

खतौली सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा परिणाम सोमवार को उत्साह और गरिमामय माहौल में घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में खुशी का माहौल नजर आया। कार्यक्रम के दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर में चेकिंग के दौरान हंगामा — स्कॉर्पियो ने पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश, BKU झंडा लगा वाहन पकड़ा गयामुख्य अतिथि मदन छाबड़ा ने अपने हाथों से सभी मेधावियों को सम्मानित किया। विद्यालय की टॉपर वैष्णवी, कीर्ति और निझ्ररा रहीं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट

Read More »

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार ने बदली जंग की तस्वीर

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार इस समय दुनिया की सबसे बड़ी चर्चा बन गए हैं, जहां लेजर तकनीक से ₹300 में ड्रोन गिराने जैसे दावे सामने आ रहे हैं। इस जंग में सिर्फ विनाश नहीं, बल्कि हथियारों की ताकत और नई तकनीक का प्रदर्शन भी हो रहा है। इजरायल और अमेरिका को उम्मीद थी कि कुछ घंटों में ईरान झुक जाएगा, लेकिन ईरान के हथियारों और रणनीति ने युद्ध की दिशा बदल दी। ईरान के खिलाफ इस्तेमाल हो रही गार्क (ग्लोबल ऑटोनॉमस रिकॉनसेंस क्राफ्ट) बोट बेहद खतरनाक मानी जा रही है। बिना पायलट के चलने में सक्षम, 5000 घंटे लगातार ऑपरेशन, रियल टाइम डेटा ट्रांसमिशन, पनडुब्बियों और माइन्स की पहचान, यह बोट समुद्र से

Read More »

महावीर जयंती देवबंद पर उमड़ा जनसैलाब, निकली विशाल शोभायात्रा

देवबंद में महावीर जयंती देवबंद के अवसर पर जैन समाज ने भगवान महावीर स्वामी की 2625वीं जन्म जयंती बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई और श्रद्धालुओं ने ‘जियो और जीने दो’ के संदेश पर चलने का संकल्प लिया। नगर में जैन समाज की ओर से भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।  पालकी यात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी सारगवाड़ा से प्रारंभ हुई। इसके बाद श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी बाहरा से भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा को लेकर भव्य पालकी मे विराजमान कर श्री दिगंबर जैन मंदिर कानूनगोयान, हनुमान चौक, मेन बाजार

Read More »

नीतीश कुमार इस्तीफा विधान परिषद, फिर भी सीएम पद पर कायम

बिहार में बड़ी राजनीतिक हलचल के बीच नीतीश कुमार इस्तीफा विधान परिषद से दे चुके हैं, लेकिन फिलहाल वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। उनके इस फैसले के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए नीतीश कुमार को संवैधानिक नियमों के तहत 30 मार्च तक विधान परिषद की सदस्यता छोड़नी थी, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, जदयू के विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री का त्यागपत्र सभापति

Read More »