शाहपुर में हादसाः दो दोस्तों की टेम्पो को डीसीएम ने मारी टक्कर, एक की मौत

हरियाणा से हरिद्वार जा रहे थे दो दोस्त, गंभीर रूप से घायल युवक ने पीजीआई रोहतक में तोड़ा दम, अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। हरियाणा से हरिद्वार की ओर जा रहे दो दोस्तों के साथ शाहपुर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही डीसीएम ने उनके टेम्पो में टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में घायल युवक की तहरीर पर शाहपुर थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र पुत्र सुल्तान सिंह निवासी ग्राम असौदा जिला झज्जर (हरियाणा) ने शाहपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 11 फरवरी 2026 को वह अपने दोस्त नीरज पुत्र हरपाल निवासी ग्राम असौदा के साथ अपने टेम्पो संख्या एचआर63एम-0135 से हरिद्वार जा रहा था। दोनों शाहपुर कस्बे से होकर गुजर रहे थे, तभी सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रही डीसीएम संख्या यूपी19आई 7980 ने उनके टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचाया गया। नीरज की हालत चिंताजनक होने के कारण उसे जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर किया।

इसे भी पढ़ें:  दूल्हेरा गांव में चोरों का आतंकः एक ही रात में सात किसानों की ट्यूबवेल पर चोरी

मेरठ के मेडिकल अस्पताल में हालत और बिगड़ने पर नीरज को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए पीजीआई रोहतक (हरियाणा) भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और गांव असौदा में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद धर्मेंद्र ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर डीसीएम चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और संबंधित वाहन की तलाश के लिए इस हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की समस्या को उजागर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  जिला पंचायत में घटिया निर्माण का आरोप, भाकियू नेता ने रुकवाया काम

Also Read This

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल, टीएमसी छोड़कर नया राजनीतिक दांव

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल होने के साथ ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनका पार्टी में आना बेहद अहम माना जा रहा है, और कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मंगलवार को लिएंडर पेस ने केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके शामिल होने को लेकर पहले से ही अटकलें चल रही थीं। सूत्रों के अनुसार, लिएंडर पेस को स्टार प्रचारक बनाकर भाजपा मैदान में उतार सकती है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भगवान परशुराम के नाम चौराहा बनाने की मांगपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जायेगा भाजपा स्थापना दिवसः कपिल देव

सात दिवसीय अभियान की तैयारियां तेज, 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालय के बाद घर-घर फहराया जाएगा पार्टी ध्वज

Read More »

अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 सालः खेती, पर्यावरण और समाज के लिए घातकः टिकैत

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा-तीन दशकों में छोटे किसानों का पलायन, जंगलों का विनाश और रसायनों का बढ़ता असर बना चिंता का विषय मुजफ्फरनगर। अर्जेंटीना में जेनेटिकली मॉडिफाइड (जीएम) सोयाबीन को अपनाने के 30 साल पूर्ण हो चुके हैं, इन वर्षों का अनुभव आज वैश्विक कृषि व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण सबक बनकर सामने आया है। आधुनिक खेती के नाम पर शुरू हुआ यह प्रयोग अब खेती, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव छोड़ चुका है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और एसकेएम के नेता चौधरी राकेश टिकैत ने अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 वर्षों के अनुभव को पूरी दुनिया के किसानों के लिए एक आईना

Read More »

अमेरिका ईरान युद्ध: भारत पर मंडरा रहा बड़ा आर्थिक संकट

अमेरिका ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए बड़ी चिंता सामने आई है। पूर्व रॉ प्रमुख विक्रम सूद ने चेताया है कि आने वाले 2-3 महीनों में भारत में तेल और खाद की कमी हो सकती है, जिससे महंगाई तेजी से बढ़ने का खतरा है। उन्होंने कहा कि अगर खाड़ी क्षेत्र से आपूर्ति प्रभावित होती है या महंगे दामों पर मिलती है, तो इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। एएनआई से बातचीत में विक्रम सूद ने कहा कि भारत का अधिकांश तेल और एलएनजी खाड़ी देशों से आता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “अगर यह सप्लाई रुकती है या महंगी होती है, तो महंगाई बढ़ेगी और सरकार के लिए

Read More »

बैलेंस समाप्त होने के तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति करेगा स्मार्ट मीटरः मुख्य अभियंता

विनोद कुमार का दावा-स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना से उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ, बिजली व्यवस्था हुई सुदृढ़ मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आरडीएसएस योजना के अंतर्गत पुराने बिजली मीटरों को बदलकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे बिजली व्यवस्था अधिक पारदर्शी, आधुनिक और उपभोक्ता अनुकूल बन सकेगी। मंगलवार को दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित कार्यालय में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ मीडिया के समक्ष स्मार्ट मीटर को लेकर बनी समस्या, व्यवस्था और सुविधा को लेकर

Read More »