भाकियू (तोमर) ने स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों पर मोर्चा खोला

निजी अस्पतालों में फर्जी डॉक्टरी और की जा रही वसूली को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर हो रही कथित धांधली और निजी अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

अंकित गुर्जर ने आरोप लगाया कि जिले के छोटे और बड़े अस्पतालों में कई डॉक्टर सर्जरी कर रहे हैं, जिनके पास संबंधित डिग्री नहीं है। उन्होंने मांग की कि जनपद के सभी अस्पतालों के डॉक्टरों और सर्जरी करने वाले विशेषज्ञों की गहन जांच की जाए। उन्होंने कहा कि बिना डिग्री या फर्जी तरीके से चल रहे क्लीनिक और अस्पताल तत्काल कानूनी कार्रवाई के दायरे में आएं। भाकियू (तोमर) ने निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों से इमरजेंसी के नाम पर अधिक फीस वसूलने का मामला भी उठाया। अंकित गुर्जर ने कहा कि दो से ढाई गुना अधिक शुल्क वसूली जा रही है, जो सीधे किसानों और आम जनता के साथ ठगी है। संगठन ने अवैध वसूली तुरंत बंद कराने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर में चेकिंग के दौरान हंगामा — स्कॉर्पियो ने पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश, BKU झंडा लगा वाहन पकड़ा गया

यूनियन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे किसी के उत्पीड़न के पक्ष में नहीं हैं। ज्ञापन में कहा गया कि किसी भी अस्पताल पर बिना जांच के सील न लगाई जाए। पहले पूरी निष्पक्षता से जांच की जाए और दोष सिद्ध होने पर प्रशासन कठोर कार्रवाई से पीछे न हटे। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने किसान संगठन द्वारा उठाई गई समस्याओं पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाकियू तोमर के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. आसि, डॉ साकिब युवा जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, अमित, रिहान चौधरी पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष, आकिल राजपूत युवा जिला प्रभारी, आशीष शर्मा नगर अध्यक्ष, सलीम मलिक युवा नगर अध्यक्ष, जाकिर ठाकुर ब्लॉक उपाध्यक्ष, छोटा, अब्दुल वाहिद, शमीम मलिक, गुलशेर मलिक, वंश भारद्वाज सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर वोट कैम्प में उमड़ रही भीड़

Also Read This

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल, टीएमसी छोड़कर नया राजनीतिक दांव

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल होने के साथ ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनका पार्टी में आना बेहद अहम माना जा रहा है, और कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मंगलवार को लिएंडर पेस ने केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके शामिल होने को लेकर पहले से ही अटकलें चल रही थीं। सूत्रों के अनुसार, लिएंडर पेस को स्टार प्रचारक बनाकर भाजपा मैदान में उतार सकती है। इसे भी पढ़ें:  पमनावली बिजली लाइन हादसा से मचा हड़कंप, टीनशेड में लगी आगपश्चिम

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जायेगा भाजपा स्थापना दिवसः कपिल देव

सात दिवसीय अभियान की तैयारियां तेज, 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालय के बाद घर-घर फहराया जाएगा पार्टी ध्वज

Read More »

अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 सालः खेती, पर्यावरण और समाज के लिए घातकः टिकैत

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा-तीन दशकों में छोटे किसानों का पलायन, जंगलों का विनाश और रसायनों का बढ़ता असर बना चिंता का विषय मुजफ्फरनगर। अर्जेंटीना में जेनेटिकली मॉडिफाइड (जीएम) सोयाबीन को अपनाने के 30 साल पूर्ण हो चुके हैं, इन वर्षों का अनुभव आज वैश्विक कृषि व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण सबक बनकर सामने आया है। आधुनिक खेती के नाम पर शुरू हुआ यह प्रयोग अब खेती, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव छोड़ चुका है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और एसकेएम के नेता चौधरी राकेश टिकैत ने अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 वर्षों के अनुभव को पूरी दुनिया के किसानों के लिए एक आईना

Read More »

अमेरिका ईरान युद्ध: भारत पर मंडरा रहा बड़ा आर्थिक संकट

अमेरिका ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए बड़ी चिंता सामने आई है। पूर्व रॉ प्रमुख विक्रम सूद ने चेताया है कि आने वाले 2-3 महीनों में भारत में तेल और खाद की कमी हो सकती है, जिससे महंगाई तेजी से बढ़ने का खतरा है। उन्होंने कहा कि अगर खाड़ी क्षेत्र से आपूर्ति प्रभावित होती है या महंगे दामों पर मिलती है, तो इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। एएनआई से बातचीत में विक्रम सूद ने कहा कि भारत का अधिकांश तेल और एलएनजी खाड़ी देशों से आता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “अगर यह सप्लाई रुकती है या महंगी होती है, तो महंगाई बढ़ेगी और सरकार के लिए

Read More »

बैलेंस समाप्त होने के तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति करेगा स्मार्ट मीटरः मुख्य अभियंता

विनोद कुमार का दावा-स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना से उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ, बिजली व्यवस्था हुई सुदृढ़ मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आरडीएसएस योजना के अंतर्गत पुराने बिजली मीटरों को बदलकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे बिजली व्यवस्था अधिक पारदर्शी, आधुनिक और उपभोक्ता अनुकूल बन सकेगी। मंगलवार को दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित कार्यालय में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ मीडिया के समक्ष स्मार्ट मीटर को लेकर बनी समस्या, व्यवस्था और सुविधा को लेकर

Read More »