मुजफ्फरनगर-फैक्ट्री से लौट रहे दलित युवक की हत्या, गांव में मिला शव

युवक के सिर पर गहरे वार के निशान, अवैध संबंधों में हत्या होने की आशंका, पुलिस ने दो टीमें गठित कर शुरू की जांच

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मलीरा गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के रास्ते पर दलित समाज के एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा मिला। मृतक शनिवार को बामनहेड़ी स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी पर गया था और शाम को घर लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने उसकी हत्या कर शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द खुलासे का दावा किया है।
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मलीरा गांव के रास्ते पर म्हाड़ी के पास में रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा और रोहाना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय संदीप पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम मलीरा के रूप में हुई। वह शनिवार को घर से बामनहेड़ी स्थित एक फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए गया था। परिजनों के अनुसार वह शाम को घर लौट रहा था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा।
पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि किसी ने धारदार या भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या की और बाद में शव को जंगल के रास्ते पर फेंक दिया। अधिक रक्तस्राव के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों में चर्चा है कि हत्या के पीछे अवैध संबंधों की संभावना हो सकती है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कुछ दिन पूर्व मृतक का छोटा भाई, मां और पिता रोहाना स्थित कोल्हू पर कार्य करने गए थे। घर पर उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे मौजूद थे। सुबह शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मलीरा गांव में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शव की पहचान संदीप के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में दो विशेष टीमें गठित की गई हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंच और कैंसर इंस्टीट्यूट समय की जरूरतः धर्मेन्द्र मलिक

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में कल मुख्यमंत्री की जनसभा, हाईवे पर रूट डायवर्जनआरोप है कि परिसर में सरकारी बिजली,

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »