आम के बाग में जुआ खेल रहे छह जुआरियों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि अमीर नगर ओवरब्रिज के समीप आम के बाग में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना पुलिस ने अमीर नगर ओवरब्रिज के पास आम के बाग में छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 10,080 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर चालान किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और फुगाना क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में तितावी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष तितावी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि अमीर नगर ओवरब्रिज के समीप आम के बाग में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार पुत्र विजयपाल, अर्जुन पुत्र विजयपाल, देवेंद्र पुत्र मांगेराम, सुरेश पुत्र पाला, मोनू पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम काजीखेड़ा थाना तितावी तथा रविंद्र पुत्र बलवीर निवासी ग्राम जागाहेड़ी थाना तितावी के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई।
पुलिस के अनुसार, बरामद नकदी जुए में प्रयुक्त की जा रही थी। आरोपियों के विरुद्ध थाना तितावी में मुकदमा अपराध संख्या 40/26 पंजीकृत है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है और उनके खिलाफ पूर्व में भी संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनुभव चौधरी, उपनिरीक्षक अमित चौधरी, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, मुख्य आरक्षी अनीस खान तथा आरक्षी विकास कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  शर्मसारः झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची की क्षत-विक्षत लाश

Also Read This

ईद उल अजहा को लेकर पालिका अलर्ट, मीनाक्षी स्वरूप ने की समीक्षा

कुर्बानी के पशुओं के अवशेषों के निस्तारण हेतु विशेष टीमें की गठित, नागरिकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील

Read More »

सात दिन में फिर बदले मुजफ्फरनगर के एडीएम एफआर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह तैनात

प्रयागराज से भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त, अब गौतमबुद्धनगर में शासन ने किया तैनात मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व (एफआर) की तैनाती को लेकर पिछले सात दिनों से बनी असमंजस की स्थिति आखिरकार समाप्त हो गई। शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम एफआर नियुक्त किया है। वहीं प्रयागराज से मुजफ्फरनगर भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें अब गौतमबुद्धनगर भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर

Read More »

मुजफ्फरनगर-खेलते समय दर्दनाक हादसा, ठेले की टक्कर से मासूम की मौत

मीरापुर कस्बे में सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, मासूम बालक की मौत से परिवार में मचा कोहराम मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे में खेलते समय एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चों के साथ ठेले से खेलते वक्त मासूम दीवार और ठेले के बीच बुरी तरह दब गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने हादसे की भयावह तस्वीर सामने ला दी। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, तीन गिरफ्तारमीरापुर कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क में शुक्रवार को

Read More »

कोई बच्चा आर्थिक मजबूरी में शिक्षा से वंचित न रहे, 75 जनपदों में लागू होगी श्रमिक विद्या योजना: योगी

लखनऊ । आर्थिक मजबूरी के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बाल श्रमिक विद्या योजना अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू होगी। सरकार कौशल विकास, रोजगार मेले, सेवामित्र व्यवस्था और श्रमिक सुविधा केंद्रों को मजबूत कर युवाओं और श्रमिकों को बेहतर अवसर देने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक कल्याण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को और व्यापक तथा परिणाममुखी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने बाल श्रमिक विद्या योजना को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में विस्तारित करने, ‘सेवामित्र व्यवस्था’ को और प्रभावी बनाने, निर्माण श्रमिकों के लिए बड़े शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित करने तथा रोजगार

Read More »