कम्पनी बाग से पेड़ काटने के मामले में कार्यवाही की मांग

क्रांतिसेना के पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात कर उठाये कई मुद्दे, पालिका में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मिलकर नगरपालिका के भ्रष्टाचार पर कार्यवाही करने कि मांग करते हुए कहा कि पालिका प्रशासन के आला अधिकारीयों के सरक्षण में नगर पालिका मंे भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। आरोप लगाया गया कि नगर के एकमात्र ब्रिटिश कालीन कमला नेहरू वाटिका मे पालिका ठेकेदार द्वारा दर्ज़नो हरे भरे फलदार पेड़ो को अवैध रूप से काटकर गायब कर दिया गया है, मामला संज्ञान मे आने के बावजूद अधिशाषी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष द्वारा मामले को खुर्द बुर्द करने का प्रयास किया जा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि डीएफओ द्वारा भी अपनी मूल्यांकन रिपोर्ट मे कटे गए पेड़ो की क़ीमत काफ़ी कम आंकी गई है और ना ही अपनी रिपोर्ट में अवैध ढंग से काटे गए हरे भरे पेड़ों से हुए पर्यावरण के नुकसान का कोई आकलन किया गया, कुल मिलाकर हरे भरे पेड़ों के कटान की इस मामले में पालिका प्रशासन कर्मचारी और वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत है। इसके अलावा नगरपालिका द्वारा सफाई के लिए निर्धारित कंपनियां भी सफाई के लिए 10-12000 वेतन पर रखे गए कर्मचारियों का जमकर शोषण कर रही है दिल्ली की एक कंपनी द्वारा अपने 369 कर्मचारियों और दूसरी कंपनी अपने 50 कर्मचारियों को पिछले 1 साल से पीएफ देने में आनाकानी कर रही है, जबकि नगर पालिका की ओर से उपरोक्त कर्मचारियों को दिए जाने वाला पीएफ की रकम उक्त कंपनियों को बराबर दिया जा रहा है।
पदाधिकारियों ने पालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में भी धांधली बरतने का आरोक लगाते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में 40 प्रतिशत से अधिक कमीशन खोरी की जा रही है यही कारण है। सड़क गलियां नाल नाल बनने से पहले ही टूटने शुरू हो जाते हैं। उन्होंने पालिका प्रशासन की तमाम विकास कार्यों की जांच के साथ-साथ कंपनी बाग से कटे थे हरे-भरे पेड़ों का मूल्यांकन करने में इस मामले में दोषी अधिकारी कर्मचारी और ठेकेदार के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने की मांग की। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मामले को संज्ञान मे लेते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष मंगतराम सोनकर, नरेंद्र ठाकुर, उज्ज्वल पंडित, राजेंद्र तायल, अरविंद कौशिक, शैलेंद्र विश्वकर्मा, निकुंज चौहान, गौरव शर्मा, मिथिलेश गिरी आदि पदाधिकारी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक शाहनवाज को मिली जमानत, जल्द रिहाई की उम्मीद

Also Read This

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »

ममता बनर्जी का दावा, असम चुनाव में बाहर से लोग लाई भाजपा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए असम चुनाव के लिए बाहरी वोटर लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को असम के मतदाताओं पर भरोसा नहीं था, इसलिए बाहर से लोगों को वहां लाया गया। इसी दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं।” ममता बनर्जी ने यह बयान उत्तर 24 परगना जिले के तेंतुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिया। उनका यह हमला ऐसे समय आया है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Read More »