राहुल गांधी आज सुल्तानपुर कोर्ट में देंगे बयान, अमित शाह टिप्पणी मामले में कड़ी सुरक्षा

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृहमंत्री पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज सुल्तानपुर के दीवानी न्यायालय में अपना बयान दर्ज कराएंगे।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए सुल्तानपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। अदालत ने उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए अंतिम अवसर दिया है। उनकी प्रस्तावित पेशी को देखते हुए दीवानी न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए पहले ही डॉग स्क्वायड द्वारा पूरे परिसर की तलाशी ली गई।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों ने जाना भारत का इतिहास

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र एक अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और चार क्षेत्राधिकारी (सीओ) समेत भारी पुलिस बल तैनात किया है। कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि पेशी के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  दो बीघा जमीन को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल...लाठीचार्ज...माहौल तनावपूर्ण
Share This Article