मुजफ्फरनगर में क्रिकेट लीगः सोमवार को होगा भव्य आगाज

इस बार लीग में पुरस्कार राशि भी आकर्षण का केंद्र है। फाइनल विजेता टीम को 2,50,000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी

मुजफ्फरनगर। टी-20 वर्ल्ड कप की खुमारी के बीच ही अब जिले में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुजफ्फरनगर क्रिकेट लीग 2026 (एमपीएल) का भव्य आगाज सोमवार की सुबह होने जा रहा है, जिसमें कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी, एक कोच तथा सहयोगी स्टाफ शामिल है। लीग में कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे और प्रतिदिन दो मैच आयोजित किए जाएंगे। लीग का खिताबी मुकाबला 13 मार्च को होगा।
मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुण्डीर ने शनिवार को गणपति धाम नई मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एमपीएल-2 के आगाज की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार लीग का शुभारंभ 23 फरवरी से स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि सहारनपुर मंडल कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा रहेंगे। इस क्रिकेट लीग का सीधा प्रसारण वैश्विक स्तर पर स्टे स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। इसके लिए स्टेडियम में विशेष प्रसारण व्यवस्था स्थापित की गई है। साथ ही सभी मैचों में टीवी अंपायर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे नजदीकी और विवादित फैसलों का त्वरित एवं सटीक निर्णय लिया जा सके। मैच कार्यक्रम के अनुसार 12 मार्च को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 13 मार्च को फाइनल मैच आयोजित होगा। होली के पर्व के अवसर पर कोई मैच निर्धारित नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि लीग की पिच को बेहतर बनाने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह के निर्देशन में विशेष तैयारी की गई है, ताकि खिलाड़ियों को अनुकूल खेल सतह मिल सके। लीग के ब्रांड एंबेसडर के रूप में पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार और क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार जुड़े हुए हैं। वहीं सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में अंपायरिंग की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी निभाएंगे। स्कोरर के रूप में अपूर्व यादव और हरीश चौहान को नियुक्त किया गया है, जबकि एंटी करप्शन अधिकारी के रूप में कौशिक की तैनाती की गई है।
उन्होंने बताया कि इस बार लीग में पुरस्कार राशि भी आकर्षण का केंद्र है। फाइनल विजेता टीम को 2,50,000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच को 2,100 और फील्डर ऑफ द मैच को 1,100 रुपये का नकद का पुरस्कार दिया जाएगा। फाइनल में मैन ऑफ द मैच को 50,001 की विशेष पुरस्कार राशि मिलेगी, जबकि बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को 5,000-5,000 से सम्मानित किया जाएगा। उद्घाटन और फाइनल मुकाबलों में चौकों-छक्कों पर डीजे की धुन पर टीमों का उत्साहवर्धन भी किया जाएगा।
मनोज पुण्डीर के अनुसार, इसमें इस बार टीमों की संख्या को बढ़ाकर 12 किया गया है, इनमें बिन्दल स्ट्राइकर्स, वॉरियर्स टिहरी फाल्कंस, देवभूमि रॉयल्स, अम्बा वॉरियर्स, वसुंधरा सुपरकिंग्स, क्रिस्टल बालाजी टाइटंस, सिल्वरटोन पैंथर्स, सिल्वरटोन टाइगर्स आदि शामिल हैं। यह लीग जिले की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लीग में शामली और सहारनपुर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी विभिन्न टीमों में शामिल किया गया है, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। जिले के क्रिकेट प्रेमियों में टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी की निगाहें 13 मार्च को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। इस दौरान मुख्य रूप से भीम सैन कंसल, भूपेन्द्र यादव, कुशलपाल सिंह, इन्दर माथुर, प्रवीण मलिक, योगेन्द्र मलिक, संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, अजय जैन, अरविंद भारद्वाज, शिरीष वर्मा और आशीष भटनागर आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  शातिर ठग-पुलिस कर्मी बनकर महिला को डराया और ले उड़ा सोने के जेवर

Also Read This

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण मामला: कोर्ट का बड़ा आदेश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण मामला में प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शनिवार को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। अदालत ने पुलिस कमिश्नर की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह निर्देश जारी किया। इस मामले में उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज करने को कहा गया है। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया की अदालत ने 13 फरवरी को आदेश सुरक्षित रखा था, जिसके बाद अब यह फैसला सुनाया गया। क्या है शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण मामला जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कोर्ट में दो नाबालिग बच्चों को पेश कर आरोप लगाए थे। अदालत में कैमरे के सामने

Read More »

बिलारी प्रेम विवाह के बाद परिवार नाराज

मुरादाबाद जनपद के बिलारी थाना क्षेत्र में हुए बिलारी प्रेम विवाह के बाद युवती ने अपने परिवार से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसएसपी के निर्देश पर दोनों को सुरक्षा प्रदान कर दी गई है और जोड़ा दिल्ली रवाना हो गया। मामले ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है, क्योंकि युवती के परिजन इस विवाह से नाराज बताए जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में तिरंगा यात्रा-चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाबतीन साल से प्रेम संबंध, मंदिर में लिए सात फेरे बिलारी थाना क्षेत्र के सनाई गांव निवासी अजय का अपने ही गांव की रहने वाली मुंतरीन से

Read More »

जानसठ तहसील मारपीट से मचा तहसील में हड़कंप

मुजफ्फरनगर की जानसठ तहसील मारपीट की घटना ने शनिवार को पूरे तहसील परिसर में अफरा-तफरी मचा दी। एक मकान के बैनामे को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें एक वरिष्ठ अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तहसील परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। बैनामे के विरोध में बढ़ा विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला पूरा मामला भोपा थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव से जुड़ा है। गांव निवासी बुजुर्ग राजेंद्र सिंह शनिवार को अपने एक मकान का बैनामा करने के लिए जानसठ तहसील कार्यालय पहुंचे थे।जैसे ही उनकी बेटी संजू और दामाद प्रवीण को इसकी जानकारी मिली,

Read More »

शिक्षामित्र मानदेय बढ़ोतरी एक अप्रैल से लागू

शिक्षामित्र मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा के साथ ही प्रदेश के शिक्षामित्रों का लगभग नौ साल का लंबा संघर्ष समाप्त हो गया है। विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानदेय लगभग दोगुना करने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का ऐलान किया, जो एक अप्रैल से लागू होगा। 2017 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन निरस्त होने के बाद शिक्षामित्रों का मानदेय 35-40 हजार रुपये से घटकर 10 हजार रुपये रह गया था। तब से वे लगातार आंदोलनरत थे। शिक्षामित्र मानदेय बढ़ोतरी: सुप्रीम कोर्ट के बाद लंबा वनवास प्रदेश में 1999 में सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षामित्रों की नियुक्ति शुरू हुई थी। समय के साथ इनकी संख्या बढ़ी और 2009 तक बड़ी

Read More »

अखिल भारतीय पर्यटक यान संशोधन नियम 2026 से बड़ा बदलाव

अखिल भारतीय पर्यटक यान संशोधन नियम 2026 एक अप्रैल से पूरे देश में लागू होने जा रहे हैं। नई नियमावली के तहत अब निजी परमिट वाहन केवल अपने गृह राज्य से ही अपनी यात्रा शुरू कर सकेंगे और किसी भी अन्य राज्य में लगातार 60 दिनों से अधिक नहीं रह सकेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इन नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं, जो उत्तराखंड समेत सभी राज्यों में प्रभावी होंगे। इसे भी पढ़ें:  अपनी पत्नी का दूसरे युवक से कराया निकाह, तीन बच्चे भी सौंप दिएअखिल भारतीय पर्यटक यान संशोधन नियम 2026: यात्रा और अवधि में बदलाव संशोधित नियमों के अनुसार, अब प्रत्येक पर्यटक वाहन के लिए

Read More »

गंगनहर रजवाहा हादसा, दो की डूबने से मौत

गंगनहर रजवाहा हादसा में शादी समारोह से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिर गई, जिससे कार सवार दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। घटना रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पास की है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFRANAGAR-डीजे देखने गई छह वर्ष की मासूम से दुष्कर्मबताया गया कि देवबंद से शादी समारोह से लौट रही कार अचानक तांसीपुर के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में जा गिरी। कार में सवार रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी की इस हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस

Read More »