बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा, मेरठ में हंगामा

बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का मामला शनिवार को मेरठ के सदर बाजार में सामने आया, जहां व्यापारियों ने कुछ लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एटीएस, स्पेशल इंटेलीजेंस और एलआईयू के माध्यम से जांच कराई। सत्यापन सही पाए जाने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। शनिवार को सदर बाजार क्षेत्र में कुछ लोग बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांग रहे थे। इस पर स्थानीय व्यापारियों को शक हुआ और उन्होंने सभी को पकड़ लिया। बाद में उन्हें सदर बाजार थाने में सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  ग्रेटर आगरा से बदलेगी आगरा की तस्वीर, सीएम योगी बोले

शुक्रवार को भी पकड़े गए थे करीब 50 लोग

जानकारी के अनुसार, इससे एक दिन पहले शुक्रवार को भी करीब 50 लोगों को इसी तरह चंदा मांगते हुए पकड़ा गया था। उस दिन भी व्यापारियों ने सतर्कता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। लगातार दो दिन ऐसे मामले सामने आने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगरः मंत्री कपिल देव और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विजय हिंदुस्तानी को मनाया

एटीएस और अन्य एजेंसियों ने किया सत्यापन

पुलिस ने पकड़े गए लोगों से एटीएस, स्पेशल इंटेलीजेंस और एलआईयू के माध्यम से पूछताछ कराई। आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के जरिए सभी का सत्यापन किया गया। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि जांच के दौरान सभी का सत्यापन सही पाया गया, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। घटना के बाद सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस और व्यापारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने की घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है और आगे भी जांच जारी रखेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंसूरपुर में हाईवे पर दो हादसों में पांच युवकों की मौत

Also Read This

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंसूरपुर में हाईवे पर दो हादसों में पांच युवकों की मौतपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात डायल 112

Read More »