रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन मेडिकल कैंप में निशुल्क दवा वितरण

रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन मेडिकल कैंप के तहत आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को भगवंती सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर में व्यापक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स द्वारा लगभग 700 छात्राओं की विभिन्न जांच की गई और आवश्यकता होने पर निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। क्लब द्वारा दी गई बस सुविधाओं का उपयोग करते हुए मेडिकल कॉलेज की टीम विद्यालय पहुंची और सुव्यवस्थित ढंग से जांच प्रक्रिया संपन्न की।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकारों में संवर रहा नागरिकों का जीवन स्तरः कपिल देव

मेडिकल कैंप के दौरान छात्राओं को सेल्फ हाइजीन पर ज्ञानवर्धक पुस्तिका वितरित की गई। इसके साथ ही शिक्षिकाओं को इसी विषय पर एक वीडियो की पेन ड्राइव भी उपलब्ध करवाई गई, जिससे भविष्य में भी जागरूकता कार्यक्रम जारी रह सकें। कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा तीन बच्चों को साइकिल भी प्रदान की गईं। इस पहल को विद्यालय परिवार और उपस्थित अभिभावकों ने सराहा।

इसे भी पढ़ें:  कश्मीर से रामपुरी में पहुंचे 6 तीर्थ यात्रियों के शव, रो पड़ा शहर

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीडीजी रो बिंदु सिंह रोटरी पब्लिक इमेज कॉर्डिनेटर रहीं।
कार्यक्रम संयोजक रो शैलेन्द्र शर्मा, रो विनोद वर्मा, सुनील अग्रवाल, राजीव गुप्ता रहे।अध्यक्ष सुशोभ बिंदल, सचिव गौरव गोयल एवं कोषाध्यक्ष दीपक सिंघल ने मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर्स की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उन्हें सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें:  अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई को चलेगा आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान

इस अवसर पर रो मनोज गुप्ता, देवेंद्र अरोड़ा, कौशल कृष्ण आदि उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्राचार्य डा श्रीमती वंदना शर्मा ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों को छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन मेडिकल कैंप ने एक बार फिर सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का परिचय दिया है।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  कश्मीर से रामपुरी में पहुंचे 6 तीर्थ यात्रियों के शव, रो पड़ा शहरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  स्कूल जा रही स्कॉर्पियो पलटी, बच्चे की मौत, सात घायलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पत्नी को पीटकर किराये के मकान से भागा पति

Read More »