मुजफ्फरनगर हादसा- अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव ने दिया हर मदद का भरोसा

इस दुःखद अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें

मुजफ्फरनगर। जानसठ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुर्जरहेड़ी के निकट सठेड़ी चौराहे से नहर पटरी मार्ग पर मेरठ की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन और सामने से आ रहे डंपर के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने जिला अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत गंभीर थी, जिसमें कई श्रमिक महिलाए घायल हैं तथा दो श्रमिकों का दुःखद निधन हो गया है।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हादसे के बाद तत्काल ही जिला प्रशासन से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मंत्री कपिल देव स्वयं जिला चिकित्सालय पहुँचे तथा वहाँ भर्ती घायलों और उनके परिजनों से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं सिटी मजिस्ट्रेट, पटवारी व अन्य संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम एवं समुचित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और प्रत्येक पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ आवश्यक सहायता एवं अन्य वैधानिक सहायता उपलब्ध कराएगा।
मंत्री कपिल देव ने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति आमजन से भी सजग रहने की अपील की। इस दुःखद अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दें। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। कहा कि प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

इसे भी पढ़ें:  YOGA DAY-स्वस्थ भारत निर्माण में योग अचूक मंत्रः सोमेन्द्र तोमर

अस्पताल में डीएम को घेरकर परिजनों ने जताया रोष, मांगी मदद

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने रतनपुरी क्षेत्र में हुए हादसे के बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल हुए ग्रामीणों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और सीएमएस व सीएमओ ने घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित डॉक्टरों को निर्देश दिए कि घायलों मरीजों का इलाज बेहतर से बेहतर किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। उन्होंने घायल मरीजों के परिजनों से मिलकर हादसे के विषय में जानकारी ली। इस बीच परिजनों ने हादसे को लेकर अपना रोष प्रकट करते हुए ट्रक चालक के खिलाफ गंभीर कार्रवाई और मृतकों व घायलों के लिए सरकार से मुआवजा दिलााये जाने की मांग की। परिजनों ने डीएम को अस्पताल में घेरकर अपनी पीड़ा सुनाई।

इसे भी पढ़ें:  युवक की गुमशुदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचकर सीएमओ ने परखी व्यवस्थास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  युवक की गुमशुदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  शाहपुर मेन बाजार में आधी रात धमाका, तीन दुकानें

Read More »