रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रुड़की रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला।

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य और कविता का संगम

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे मुंबई से आए विख्यात कॉमेडियन सूरज त्रिपाठी और दिल्ली से पधारी सुविख्यात कवियत्री डॉ शुभम त्यागी। हास्य-व्यंग्य, चुटकुलों, वन लाइनर और जोगीरा से सजा यह कार्यक्रम देर तक तालियों की गूंज से सराबोर रहा। सभा में उपस्थित सुभाष साहनी, अजय भार्गव, मानव अरोरा, विजय गुप्ता, सुनील गोयल, अजय एरन, राजीव मुंजाल सहित अनेक सदस्यों ने करतल ध्वनि से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इनरव्हील अध्यक्ष अंजलि गुप्ता, सचिव मधु भार्गव, भारती साहनी और कवियत्री निधि शर्मा ने भी प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने छपार थाने में किया प्रदर्शन, ओवरलोड वाहन रोकने की मांग

आयोजन में सम्मान और सांस्कृतिक उल्लास

कार्यक्रम के चेयरमैन अजय गुप्ता, राजेंदर सिंघल और कोषाध्यक्ष विकास सिंघल रहे। आयोजन को सफल बनाने में आगामी सत्र अध्यक्ष मनोज सेठी, सचिव विनोद जलोत्रा, कोषाध्यक्ष राजेश गोयल और इनरव्हील अध्यक्ष श्वेता गोयल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर अनिल गोयल को उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सदस्य परिवारों ने राधा कृष्ण संग होली का उल्लासपूर्वक आनंद उठाया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में श्री बालाजी शोभायात्रा मार्ग पर हुड़दंग, 2 युवक पुलिस हिरासत में

लकी ड्रा और विशेष व्यंजन रहे आकर्षण

लकी ड्रा के भाग्यशाली विजेताओं में अजय भार्गव, योगिता अरोरा, मनोज गोयल, प्रवीण जैन, ऋचा गुप्ता और अंजू जलोत्रा शामिल रहे। समयबद्धता पुरस्कार अंजलि गुप्ता और सुमन अग्रवाल को प्रदान किया गया। भोजन व्यवस्था भी विशेष आकर्षण रही। मथुरा की रबड़ी, आगरा के परांठे और मेरठ की विशेष चाट का सदस्य परिवारों ने भरपूर आनंद उठाया।

इसे भी पढ़ें:  पांच करोड़ की विकास परियोजनाओं की तैयारी में जुटे मंत्री कपिल देव

गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी शोभा

इस अवसर पर अस्सिटेंट गवर्नर विशाल कालरा, तेजराज गुप्ता, कुलभूषण बजाज, मनोज गुप्ता, निर्मल शर्मा, प्रमोद अरोरा, प्रमोद संगल, सचिन पंत सहित अनेक सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, हास्य और सामाजिक समरसता का उत्सव है।

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »