शादी से पहले युवती का अपहरण, गैर सम्प्रदाय के युवक ने दी धमकी

फोन कर लगातार युवती का कर रहा था परेशान, पिता काम और मां पड़ौस में गई तो घर में घुसकर ले गया आरोपी

मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर क्षेत्र के एक गांव में शादी से पहले ही गैर सम्प्रदाय के युवक द्वारा एक 25 वर्षीय युवती के घर से ही कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने गांव के ही युवक और उसके भाई सहित अन्य साथियों पर जबरन घर से ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से तत्काल बरामदगी की गुहार लगाई है। युवती के अपहरण में तीन युवकों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है। युवती को गाजियाबाद ले जाने की आशंका पीड़ित परिवार ने पुलिस के समक्ष जताते हुए बरामदगी की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान में भीषण आग, अफरातफरी

थाना मीरापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 25 वर्षीय पुत्री घर पर रहती थी और अधिक पढ़ी-लिखी नहीं है। परिवार ने उसका रिश्ता तय कर रखा था और शादी ईद के बाद निर्धारित हो गई थी। तहरीर के अनुसार, करीब चार-पांच दिन पूर्व युवती ने अपनी मां को बताया था कि गांव का ही गैर सम्प्रदाय का एक युवक पुन्नी उर्फ नवेन्द्र सिंह पुत्र तिरंग सिंह उसे मोबाइल फोन पर लगातार परेशान कर रहा है। आरोप है कि वह शादी न होने देने और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। सामाजिक लोकलाज के कारण परिजनों ने यह बात सार्वजनिक नहीं की।

इसे भी पढ़ें:  असम के सीएम के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, बयान पर जताई नाराजगी

पिता ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि 27 फरवरी 2026 की सुबह करीब नौ बजे वो अपनी मजदूरी पर गए हुए थे और मां पड़ोस में किसी काम से गई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान युवक पुन्नी घर में घुसा और युवती को धमकी देते हुए जबरन अपहरण कर अपने साथ ले गया। पिता का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आरोपी के घर पहुंचकर उसके भाई आशुतोष से पूछताछ की। उसने बताया कि पुन्नी सुबह से घर पर नहीं है। बाद में एक अन्य युवक भूपेन्द्र उर्फ भूरा पुत्र बल्लू निवासी रहीसनगर गाजियाबाद, जाकि पुन्नी का ताऊ का लड़का से फोन पर आशुतोष द्वारा संपर्क किया गया, जिसने कथित रूप से जानकारी दी कि पुन्नी ने उसको फोन किया था और बताया था कि वो किसी लड़की को लेकर गाजियाबाद आ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  चरथावल में अवैध क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई, छापे में दो प्रतिष्ठान सील

परिवार ने आशंका जताई है कि युवती के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। पिता ने आरोपी युवक पुन्नी और भाई आशुतोष तथा तहेरे भाई भूपेन्द्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तीनों को नामजद करते हुए मुकदमा कायम किया। मीरापुर पुलिस ने तहरीर प्राप्त होने की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा युवती की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। परिजनों ने युवती की शीघ्र बरामदगी की मांग की।

Also Read This

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  महिलाओं की समस्याएं सुनने पहुंचीं महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बांटे फलकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »