मुजफ्फरनगरः धर्म आधारित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में युवक पकड़ा

मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गाँव जसोई में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शेखर सैनी के रूप में हुई है। आरोप है कि शेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मुस्लिम समुदाय और उनके धर्मग्रंथ के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक के आंदोलन की बड़ी जीत-मुजफ्फरनगर में बाहरी कूड़े के परिवहन पर रोक

पोस्ट में अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के कारण क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तितावी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, शेखर सैनी गाँव जसोई का निवासी है और उस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी या सामग्री साझा करने से बचें, ताकि सामाजिक शांति और सौहार्द बनाए रखा जा सके।

इसे भी पढ़ें:  SUMMER CAMP-एम.जी. पब्लिक स्कूल में समर कैंप का रंगारंग समापन
Share This Article