खतौली आर्य समाज होली उत्सव: यज्ञ और भजन से गूंजा शिवपुरी

खतौली, 2 मार्च। खतौली आर्य समाज होली उत्सव की प्रथम सभा में अमित कुमार शास्त्री सहारनपुर ने कहा कि वेद की शरण में आने पर ही विश्व में शांति संभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के संदेश को दोहराते हुए वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया। सभा में आध्यात्मिक वातावरण के बीच यज्ञ, भजन और प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। अमित कुमार शास्त्री ने कहा कि श्रद्धा से जीवन को यज्ञमय बनाना चाहिए।

उन्होंने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि परिस्थितिवश समय पर दूध, घी, वनस्पति, औषधि, समिधा और जल भी उपलब्ध न हो, तो भी आंख बंद कर मंत्रों का मौन उच्चारण करते हुए स्वाहा-स्वाहा कहते हुए यज्ञ किया जा सकता है। उन्होंने माता-पिता की सेवा को भी जीवन का सर्वोच्च धर्म बताते हुए उपस्थित जनों से इसका पालन करने का आवाहन किया। आचार्य कंवरपाल शास्त्री ने कहा कि होली का उत्सव सृष्टि के आदि काल से मनाया जाता रहा है।

इसे भी पढ़ें:  काली स्कार्पियों प्रकरणः आरापियों के साथ खुलकर खड़ी हुई टिकैत की भाकियू

 

उन्होंने बताया कि वेद में इसे नव अन्न के आगमन पर किए जाने वाले यज्ञ के रूप में वर्णित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रहलाद और होलिका की कथा बाद में जोड़ी गई। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन उपदेशक मोहित शास्त्री बिजनौर ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा, हीरा जन्म मिला तो व्यर्थ गंवाया, न यहां का रहा न वहां का रहा। महाशय जगमाल आर्य और सुरेन्द्र आर्य ने भी सुंदर भजन प्रस्तुत किए। राजेंद्र विश्वकर्मा के आवास पर संपन्न यज्ञ में गोपालकृष्ण पत्नी सहित यजमान रहे। पुरोहित रामदेव शास्त्री और अजेश आर्य ने विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया।

इसे भी पढ़ें:  इस बार सिसौली में नहीं होगी भाकियू की मासिक पंचायत

कार्यक्रम में शोभाराम आर्य, चौधरी सुरेंद्र सिंह आर्य, महेश आनंद आर्य, सतीश ऋषिपाल आर्य, जगदीश प्रधान, धीरेंद्र आर्य, जयपालसिंह, देवेंद्र टिटोडा, भगवान सिंह, सुशील आर्य, सुनील आर्य, राजकुमार, शशिपाल, लाला बुद्धसिंह, पूरनसिंह आर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। खतौली आर्य समाज होली उत्सव का यह आयोजन श्रद्धा, वैदिक परंपरा और सामाजिक संदेश का संगम बनकर सामने आया।

इसे भी पढ़ें:  स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनविरोध, राकेश टिकैत ने सरकार को दी चेतावनी

Also Read This

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को धनराशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए मुजफ्फरनगर। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के वर्चुअल लाइव प्रसारण के साथ जनपद स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इसे भी पढ़ें:  एनईएफटी के फर्जी स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, बड़ी धोखाधड़ी का खुलासाकार्यक्रम के मुख्य

Read More »

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शनकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम धनगर ने मुख्य अतिथियों गौरव

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »