देवबंद में अवैध गाय का कटान पर गरमाया माहौल, बुलडोजर की मांग

देवबंद में अवैध गाय का कटान का मामला सामने आने के बाद नगर में हड़कंप मच गया। देवीकुंड मंदिर के समीप पीछे मुस्लिम बस्ती में एक मकान से गाय माता के अवशेष बरामद हुए। सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता और पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि कटान करने वाला आरोपी फरार बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवीकुंड मंदिर के पास स्थित एक मकान में अवैध रूप से गाय का कटान किया जा रहा था। जैसे ही इसकी सूचना मिली, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता मौके पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में भक्तांमर महामंडल विधान के छठे दिन शांतिधारा व प्रवचन का आयोजन

अरुण गुप्ता ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि जब वह वहां पहुंचे तो गाय माता के अवशेष मिले और कटान करने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो चुका था। इसके तुरंत बाद पुलिस को बुलाया गया। अरुण गुप्ता ने बताया कि उनकी कोतवाल साहब से वार्ता हो गई है और इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर में इस प्रकार की घटना होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मंदिर परिसर के चारों ओर इस प्रकार के गलत कार्यों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। बताया गया कि देवीकुंड मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

इसे भी पढ़ें:  हरियाली तीज पर श्री विष्णु मंदिर में महिलाओं ने किया भजन-नृत्य से उत्सव का स्वागत

ऐसे में मंदिर के पीछे अवैध कटान की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता द्वारा की गई कार्रवाई की नगर में सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि संस्कृति और सनातन धर्म में गाय का स्थान पूजनीय है और ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। अरुण गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में लोग यह भूल जाते हैं कि किसकी सरकार है। योगी आदित्यनाथ के शासन में इस प्रकार के कार्य करने वालों को कठोर से कठोर सजा मिलेगी। घटना के बाद नगरवासियों ने संबंधित मकान को तोड़ने की मांग भी की है। स्थानीय लोगों ने बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की बात कही जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  देवबन्द जैन समाज द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया।

Also Read This

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या, 12वीं की छात्रा को गोली

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सोमवार देर रात बैडारी एहतमाली गांव में घर के बरामदे में सो रही 12वीं की छात्रा को सिर और सीने में दो गोलियां मार दी गईं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गई किशोरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी अपने छोटे भाई के साथ बरामदे में सो रही थी। देर रात गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और सो रही किशोरी के सीने और सिर पर दो गोलियां दाग दीं। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर: नवनियुक्त एसएसपी आशीष तिवारी ने देवबंद थाने का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही

Read More »

मुजफ्फरनगर-बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से शातिर इनामी घायल

पुलिस पर दो राउंड की गोलीबारी के बाद जवाबी कार्रवाई, तमंचा व कारतूस बरामद, अस्पताल में भर्ती मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और एक वांछित अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस दल पर जानलेवा हमला करते हुए दो राउंड गोलियां चलाईं, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में भक्तांमर महामंडल विधान के छठे दिन शांतिधारा व प्रवचन

Read More »

हाईवे पर पैदल जाते व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

घटना के बाद फरार हुआ अज्ञात वाहन चालक, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक अज्ञात व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।सूचना मिलते ही मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसे भी पढ़ें:  हादसे की हकीकत: जब मां-बाप की आंखों के

Read More »

मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में विक्की त्यागी का बेटा घायल

मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संधावली अंडरपास के पास बड़ी कार्रवाई हुई। पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण फायरिंग में कुख्यात विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी का बेटा रक्षित त्यागी और उसका साथी ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत और नगर क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध टाटा नेक्सॉन कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही

Read More »