नमाज में व्यस्त थे परिजन, घर में घुसकर बेटी को उठा ले गया चीता

पिता ने पुलिस से शिकायत कर की युवती की बरामदगी की मांग, कार में बैठाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में परिजन नमाज में व्यस्त थे, नमाज के दौरान घर में चीता घुसा और परिवार की युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गया। मस्जिद से लौटे पिता तो युवती के अपहरण का पता चला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ककरौली थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मोहल्ले में माया पुत्री बेदराम का मकान है, जहां उसका रिश्तेदार चीता उर्फ सुमित पुत्र चतर सिंह निवासी ग्राम खिरवा जलालपुर अक्सर आता-जाता था। आरोप है कि सुमित उनकी बेटी को लगातार फोन कर परेशान करता था, जिसको लेकर परिवार ने उसे पहले भी चेतावनी दी थी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
पिता की शिकायत के अनुसार 26 फरवरी 2026 की रात करीब नौ बजे परिवार के लोग मकान की छत पर नमाज अदा कर रहे थे, जबकि वो स्वयं भी घर पर मौजूद नहीं थे और नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी चीता उर्फ सुमित अपनी बहन के साथ कार लेकर वहां पहुंचा और उनकी बेटी को घर में घुसकर जबरन अपने साथ शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर कार में बैठाकर ले गया।

इसे भी पढ़ें:  संस्कृति और साहित्य का अद्भुत संगम बना नुमाइश मैदान का ट्रेड फेयर

नमाज से वापस आने पर परिजनों को युवती के घर से गायब होने की जानकारी हुई। परिवार ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में खतौली निवासी सरताज पुत्र मेहरइलाही और सुफियान पुत्र इकबाल गांव ककरौली पहुंचे और परिजनों को बताया कि उन्होंने टंढेड़ा मार्ग पर एक कार जाते हुए देखी थी, जिसमें उनकी बेटी बैठी हुई थी और चीता व उसकी बहन द्वारा उसे पकड़ा हुआ था। पीड़िता के पिता ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है। उन्होंने पुलिस से युवती को सुरक्षित बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ककरौली थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चीता उर्फ सुमित और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा युवती की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रदूषण फैला रही फैक्ट्रियों पर 52 लाख का जुर्माना

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर हादसा, ट्रेन में चढ़ते समय महिला की मौतवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  फायरिंग कांडः गोलियां दागने वाले बाप-बेटे समेत पांच पर एफआईआरपुरकाजी

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »