यूपी बोर्ड कॉपी जांच 2026: 18 मार्च से शुरू होगा मूल्यांकन

यूपी बोर्ड कॉपी जांच 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक किया जाएगा। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 53 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य संपन्न कराया जाएगा। बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 12 मार्च को समाप्त होंगी।

परीक्षा समाप्त होने से पहले ही बोर्ड ने मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में कुल पांच केंद्रों पर कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से निम्न संस्थान शामिल हैं: पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज बेगमपुल रोड, डीएन इंटर कालेज रेलवे रोड चौराहा, एसएसडी ब्वायज इंटर कालेज जीरो माईल लालकुर्ती, सनातन धर्म इंटर कालेज सदर, एनएएस इंटर कालेज इन केंद्रों पर परीक्षकों द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। मूल्यांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए 17 मार्च को परीक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 18 मार्च से नियमित रूप से कापियां जांचने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जो 1 अप्रैल तक चलेगा।

इसे भी पढ़ें:  इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद लड़की को मिलने बुलाया, कर लिया किडनैप

क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के तहत आने वाले 17 जिलों में कुल 53 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जिलावार केंद्रों की संख्या इस प्रकार है: एटा – 5 केंद्र, मेरठ – 5 केंद्र, सहारनपुर – 5 केंद्र, आगरा – 4 केंद्र, फिरोजाबाद – 4 केंद्र, मैनपुरी – 4 केंद्र, अलीगढ़ – 4 केंद्र, बुलंदशहर – 4 केंद्र, हाथरस – 3 केंद्र, मुजफ्फरनगर – 3 केंद्र, मथुरा – 2 केंद्र, कासगंज – 2 केंद्र, गाजियाबाद – 2 केंद्र, गौतमबुद्धनगर – 2 केंद्र, बागपत – 2 केंद्र, हापुड़ – 1 केंद्र, शामली – 1 केंद्र इन केंद्रों पर हजारों उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के 177 निजी अस्पतालों को पालिका ने भेजा नोटिस

इस बीच उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के महानगर उपाध्यक्ष राजेश त्यागी ने डीआइओएस से मांग की है कि कापियां जांचने वाले परीक्षकों को जलपान भत्ता दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कई जिलों में परीक्षकों को यह सुविधा दी जाती है, इसलिए यहां भी व्यवस्था की जानी चाहिए। बोर्ड द्वारा समय पर परिणाम घोषित करने के उद्देश्य से मूल्यांकन प्रक्रिया की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी केंद्रों पर तय समय के भीतर मूल्यांकन पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। छात्रों और अभिभावकों को उम्मीद है कि निर्धारित समय सीमा में मूल्यांकन पूरा होने के बाद परीक्षा परिणाम भी समय पर घोषित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रवाद जगाने मुजफ्फरनगर आयेंगे रामायण के राम

Also Read This

साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

अहमदाबाद-  गुजरात के साबरकांठा जिला की सड़कों पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा साबरकांठा जिला के एक हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, एक निजी बस ने पीछे से एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। वैन में यात्री सवार थे और वह शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इस मामले में गंभोई पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में वैन में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत

Read More »

कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशत

कोटा- विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर बुधवार सुबह सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर उस समय भड़की जब अधिकांश दुकानें बंद थीं। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली, जिसके महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  12 चौकी प्रभारियों सहित 30 दरोगों का तबादला, एक चौकी प्रभारी लाइन हाजिरइस अवसर

Read More »