महाराष्ट्र की मॉडल से लव मैरिज करने के बाद की ठगी, गर्भवती कर छोड़ा

कोल्हापुर निवासी महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर पैसा, जेवर हड़पने और उत्पीड़न के मामले में एसएसपी से मिलकर की शिकायत

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में खुद को महाराष्ट्र के कोल्हापुर की निवासी बताने वाली एक महिला ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक और उसके परिजनों पर शादी के बाद धोखाधड़ी, आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण के साथ ही उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

सोशल मीडिया पर दीप्ति नामक महिला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने मुजफ्फरनगर निवासी अभिषेक वर्मा पुत्र सुनील वर्मा पर प्रेम प्रसंग में उसके साथ शादी के बाद धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस से न्याय दिलाने की मांग की है। वीडियो में दीप्ति ने खुद को महाराष्ट्र के कोल्हापुर की मूल निवासी बताते हुए कहा कि वह मॉडलिंग के क्षेत्र में सक्रिय रही है और इसी दौरान उसकी मुलाकात अभिषेक वर्मा से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और बाद में उन्होंने लव मैरिज कर ली। दीप्ति का आरोप है कि शादी के बाद अभिषेक और उसके परिवार ने मीठी बातों में फंसाकर उससे पैसे और जेवर ले लिए।

महिला का कहना है कि शुरू में अभिषेक और अन्य ससुराल पक्ष का व्यवहार अच्छा था, लेकिन बाद में अचानक सभी का रवैया बदल गया और उस पर तरह-तरह के आरोप लगाकर आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के दौरान तबीयत खराब होने पर उसे दाल में दवा मिलाकर खिलाई गई, जिससे उसका गर्भपात हो गया। दीप्ति ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने अपने ससुर सुनील वर्मा से शिकायत कर मदद मांगी तो उन्होंने भी अनुचित व्यवहार किया और मदद के बदले गलत संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर उसका उत्पीड़न और बढ़ गया।

इसे भी पढ़ें:  UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 2012 नियम बहाल

पीड़ित महिला के अनुसार वह इस समय फिर से गर्भवती है और उसके पेट में तीन माह का गर्भ पल रहा है। इसकी जानकारी उसने पति अभिषेक और सास सरिता को दी तो सास ने बच्चा जन्म के बाद अभिषेक को सौंपकर हमेशा के लिए चले जाने को कहा। दीप्ति ने बताया कि उसके माता-पिता या कोई करीबी रिश्तेदार नहीं हैं और वह अकेले ही न्याय के लिए संघर्ष कर रही है। वह मुजफ्फरनगर पहुंची और एसएसपी से मिलकर महिला थाने में पति अभिषेक वर्मा, ससुर सुनील वर्मा, सास सरिता वर्मा और दो ननद बुलबुल वर्मा व मिनी वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़ें:  185 करोड़ की लागत से बनेगा वहलना बाइपास पर फ्लाई ओवर

वीडियो में महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ससुराल वालों ने करीब छह माह पूर्व महाराष्ट्र उसके पास जाकर एक साजिश के तहत अभिषेक से की गई लव मैरिज के सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज भी चुरा लिए। ये लोग अकेली और नौकरीपेशा महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर उनका शोषण करते हैं। उसने दावा किया कि इससे पहले बिहार की एक युवती के साथ भी इसी तरह की घटना हो चुकी है। महिला ने पति और ससुराल पक्ष से अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो कब पोस्ट किया गया और आरोपी मुजफ्फरनगर में कहां के निवासी हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। नयन जागृति भी इस सम्बंध में वायरल वीडियो के आधार पर आरोपों को लेकर कोई पुष्टि नहीं करता है। पुलिस भी फिलहाल इस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

महाराष्ट्र में मॉडलिंग-सोशल वर्क करती है पीड़ित महिला दीप्ति

वीडियो में दीप्ति ने बताया कि वह महाराष्ट्र में मॉडलिंग के क्षेत्र में सक्रिय रही है और इसी क्षेत्र में अपना करियर बना रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अभिषेक वर्मा से हुई। दीप्ति ने यह भी कहा कि वह महिलाओं के अधिकारों के लिए सोशल वर्क भी करती रही है और रेप केस व अन्य उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रही है।

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  ई रिक्शा चलानी है तो वाहन पर लिखा होगा नाम, पता और नम्बरइस अवसर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में कुश्ती का अखाड़ा सजा रहे ओलम्पियन अनुज चौधरीमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी बेधक

Read More »